Move to Jagran APP

Flood Alert In Jammu: जम्मू में पिछले 24 घंटों में हुई रिकार्डतोड़ 240 एमएम वर्षा, जलस्रोतों से दूरी बनाने की हिदायत

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस ने कहा कि अगले 24 घंटों में वर्षा के आसार बने हुए हैं। बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। अगले पांच दिनों तक वर्षा के आसार हैं।बुधवार देर रात से वर्षा शुरू हो गई पूरी रात वर्षा होती रही।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Thu, 11 Aug 2022 09:04 PM (IST)Updated: Thu, 11 Aug 2022 09:04 PM (IST)
Flood Alert In Jammu: जम्मू में पिछले 24 घंटों में हुई रिकार्डतोड़ 240 एमएम वर्षा, जलस्रोतों से दूरी बनाने की हिदायत
शहर के निचले क्षेत्रों में पानी घरों में आ गया है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया।

जम्मू, जागरण संवाददाता : पिछले 24 घंटों में हुई रिकार्ड 238.8 एमएम वर्षा के बाद नदी नाले उफान पर हैं। अधिकतर संपर्क मार्ग कट चुके हैं। कच्चे घर ही नहीं बड़ी संख्या में पुराने पक्के मकान भी टपक रहे हैं। शहर के निचले क्षेत्रों में पानी घरों में आ गया है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया।

loksabha election banner

वर्षा के चलते बाजारों में आम दिनों के मुकाबले आवाजाही बहुत कम रही। दरिया चिनाब, तवी में बाढ़ की स्थित बनी रही। रात को हुई तेज वर्षा के बाद दिन में बाढ़ की स्थिति बनी रही। शाम तक लगातार जलस्तर बढ़ रहा था। दिन में हल्की वर्षा के बाद जल स्तर कम हुआ लेकिन शाम को फिर से जलस्तर बढ़ने लगा।लगा है लेकिन अभी भी बाढ़ की स्थित बनी हुई है। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने लोगों को दरिया, नदियों, नालों और दूसरे जल स्तरों से दूर रहने की चेतावनी जारी की है। वहीं मौसम विभाग अनुसार अभी अगले 24 घंटों तक बादल छाए रहने की संभावना है और वर्षा के आसार बने हुए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस ने कहा कि अगले 24 घंटों में वर्षा के आसार बने हुए हैं। बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। अगले पांच दिनों तक वर्षा के आसार हैं।बुधवार देर रात से वर्षा शुरू हो गई पूरी रात वर्षा होती रही। बीच में तेज वर्षा से रात को सड़कों पर कई स्थानों पर पत्थर जमा हो गए थे। सुबह वर्षा कम होने के बावजूद सड़कों पर चलना मुश्किल था। कई स्थानों पर सड़क तक बह गई। बीसी रोड पर सड़क इस कदर खस्ता हाल हो चुकी है कि आने जाने वालों काे भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 24 घंटों में हुई वर्षा से नदियों, नालों का जल स्तर बढ़ा हुआ है। भारी वर्षा के बाद शहर को जोड़ने वाले सिदडा मार्ग पर कई स्थानों पर हुए भूस्खलन के बाद इस सड़क को बंद कर दिया गया है। वहीं सर्कुलर मार्ग भी बंद कर दिया गया है।

लगातार हो रही वर्षा से किसानों को कई दिक्कते आ रही हैं। किसानों के लिए खेतों में जाना मुश्किल हो गया है।जुलाई में सामान्य 150 एमएम से अधिक वर्षा होने के बाद अगस्त में वर्षा कम होने लगी थी लेकिन बुधवार देर रात से हुई वर्षा वीरवार को भी जारी है और इस अब तक इस मौसम की सबसे ज्यादा रिकार्ड 238.8 एमएम वर्षा हो चुकी है। बुधवार को शुरूहुई वर्षा वीरवार को भी जारी रही। जम्मू में पिछले 24 घंटों में रिकार्ड 238.6, कटड़ा में 116.2 एमएम, भद्रवाह में 15.6 एमएम, बटोत में 31.4 एमएम वर्षा दर्ज की गई। सांबा में 221.0 एमएम, चटठा में 90.0, रियासी 198.5 एमएम, बनिहाल में 6.4, वर्षा दर्ज की गई।

कहां रहा कितना तापमान

  • जम्मू 25.2 24.1
  • बनिहाल 22.2 21.4
  • बटोत 22.2 21.4
  • कटड़ा 23.2 19.9
  • भद्रवाह 24.8 26.4
  • श्रीनगर 24.9 22.4
  • काजीगुंड 23.4 19.2
  • पहलगाम 22.6 17.1
  • कुपवाड़ा 26.1 18.8
  • कोकरनाग 23.0 19.2
  • गुलमर्ग 18.0 14.0
  • लेह 28.7 13.8
  • कारगिल 34.2 16.2

तापमान डिग्री सेल्सियस में है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.