Move to Jagran APP

डोगरी ड्रेस की लंदन में धमक, रियासी की अंकुशा ने तैयार किया दुल्हन का पहनावा

रियासी की अंकुशा शर्मा ने इग्लैंड की धरती पर डोगरी पहनावे को विशेष पहचान दिलाकर लोगों के दिलों में विशेष स्थान बना लिया है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Fri, 01 Mar 2019 10:58 AM (IST)Updated: Fri, 01 Mar 2019 10:58 AM (IST)
डोगरी ड्रेस की लंदन में धमक, रियासी की अंकुशा ने तैयार किया दुल्हन का पहनावा
डोगरी ड्रेस की लंदन में धमक, रियासी की अंकुशा ने तैयार किया दुल्हन का पहनावा

रियासी, राजेश डोगरा। डोगरी पहनावे ने डुग्गर प्रदेश और देश ही नहीं बल्कि की लंदन की सरजमीं पर भी अपनी चमक बिखेरी है। लंदन में हाल ही में हुए एशियन ब्राइडल शो में जम्मू संभाग के रियासी जिला में पल्ली बढ़ी युवती ने लंदन में डोगरी दुल्हन का ड्रेस पहनकर कैटवॉक किया है। डोगरी दुल्हन के मनभावन ड्रेस देखकर विदेशी लोग काफी आकर्षित हुए हैं और पहनावे की प्रसंशा कर रहे हैं। विदेशों में इस तरह डुग्गर प्रदेश के पहनावे को पसंद किया जाना डोगरों के साथ-साथ डुग्गर प्रदेश के लिए गौरव की बात है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस पहनावे को विदेशों में भी पंसद किया जाने लगा है।

loksabha election banner

रियासी की अंकुशा शर्मा ने इग्लैंड की धरती पर डोगरी पहनावे को विशेष पहचान दिलाकर लोगों के दिलों में विशेष स्थान बना लिया है।

इंग्लैंड में बस गया है अंकुशा का परिवार

रिसायी कस्बे की अंकुशा शर्मा पुत्री चेतन प्रभु की शादी जम्मू में हुई है। कुछ समय पहले उनका परिवार इंग्लैंड में बस गए। जम्मू में रहते हुए अंकुशा ने फैशन डिजाइङ्क्षनग का प्रशिक्षण लिया था। इंग्लैंड बसने के बाद अंकुशा ने फैशन डिजाइनिंग को ही अपना पेशा बनाया और पारंपरिक पहनावे को भी फैशन की दुनियां से जोड़ दिया।

विदेशियों को भाया डोगरी पहनावा

मोबाइल फोन पर बातचीत करते हुए अंकुशा ने कहा कि हाल ही में इंग्लैंड के लाइसिस्टर शहर में एशियन ब्राइडल शो हुआ है। इसमें उसे भी भाग लेने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि शो में कुछ मॉडल्स को डोगरी शादी के दौरान दुल्हन के शृंगार और पारंपरिक पहनावे के साथ रैंप पर उतारा। डुग्गर प्रदेश की दुल्हन के पारंपरिक पहनावे और शृंगार को देखकर लंदन के लोग ने केवल दंग हुए बल्कि इसे खूब पसंद किया।

विदेशों में बढ़ी डोगरों की शान

अकुंशा ने कहा कि उम्मीद नहीं थी कि दुल्हन के डोगरा शृंगार और पहनावे को इतनी प्रशंसा मिलेगी, लेकिन लोगों के उत्साह को देखकर एक बार तो मैं भावुक भी हो गई थी। अंकुशा कहती है कि उन्हें अपने डोगरा होने पर तो गर्व है ही, लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि उसने अपने डोगरी संस्कृति को इंग्लैंड की धरती पर प्रदर्शित किया। उसने कहा कि विदेशों में हमारे डोगरी पहनावे को इस तरह सराहना मिलना डोगरों के लिए शान भी बात है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.