Move to Jagran APP

Jammu Kashmir BJP: रविन्द्र रैना फिर बने प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष, कल हाेगी औपचारिक घोषणा

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया के तहत केंद्र शासित जम्मू कश्मीर से भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के 5 सदस्य चुन लिए हैं।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Tue, 14 Jan 2020 05:56 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jan 2020 05:56 PM (IST)
Jammu Kashmir BJP: रविन्द्र रैना फिर बने प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष, कल हाेगी औपचारिक घोषणा
Jammu Kashmir BJP: रविन्द्र रैना फिर बने प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष, कल हाेगी औपचारिक घोषणा

जम्मू, राज्य ब्यूरो। भाजपा के फायरब्रांड नेता रविन्द्र रैना लगातार दूसरी बार जम्मू कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी संभालने के लिए तैयार हैं। रविन्द्र रैना मंगलवार को निर्विरोध प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष चुन लिए गए। मंगलवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के पद के लिए नामांकन पत्र भरने के अंतिम दिन रविन्द्र रैना के खिलाफ चुनाव मैदान में कोई भी नेता नही उतरा। ऐसे में वह यह चुनाव निर्विरोध जीत गए। बुधवार को जम्मू आ रहे चुनाव के पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री डा हर्षवर्धन व राष्ट्रीय सचिव तरूण चुग रविन्द्र रैना के फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनने की औपचारिक घोषणा करेंगे।

loksabha election banner

मंगलवार दोपहर एक बजे के करीब रविन्द्र रैना ने जम्मू के त्रिकुटानगर में भाजपा मुख्यालय में संगठनात्मक चुनाव के प्रभारी विरेन्द्रजीत सिंह के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ इस मौके पर संगठना महामंत्री अशोक कौल, पार्टी के गई पूर्व विधायक, पूर्व एमएलसी व वरिष्ट नेता भी माैजूद थे। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए चुनाव प्रभारी ने दोपहर तीन बजे तक इंतजार कोई। रैना के अलावा कोई भी नेता नामांकन पत्र भरने के लिए नही आया। इसके बाद शाम पांच बजे के करीब हुई स्क्रूटनी में रैना का नामांकन पत्र सही पाया गया।

रविन्द्र रैना भाजपा नेता सत शर्मा के भाजपा-पीडीपी सरकार में में मंत्री बनने के बाद 14 मई 2018 को प्रदेश भाजपा के कार्यवाहक अध्यक्ष बने थे। भाजपा के 42 वर्षीय फायर ब्रांड विधायक रविन्द्र रैना बचपन से ही संघ के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। वह वर्ष 2014 में नौशहरा से भाजपा की टिकट पर विधानसभा चुनाव जीतने के बाद जम्मू कश्मीर विधानसभा में राष्ट्रवादी तत्वों की आवाज बन हर उस मुद्दे पर आवाज उठाते रहे।

शक्ति परिहार, प्रिया सेठी, डा अली, रफीक, मुद्दसर राष्ट्रीय परिषद के सदस्य बने

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया के तहत केंद्र शासित जम्मू कश्मीर से भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के 5 सदस्य चुन लिए हैं। चुने गए ये सदस्य प्रदेश के संसदीय क्षेत्रों के प्रतिनिधि के रूप में दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में हिस्सा लेंगे। पार्टी हाईकमान ने जम्मू संभाग की डोडा-उधमपुर संसदीय सीट के लिए पूर्व मंत्री शक्ति परिहार व जम्मू पुंछ संसदीय सीट के लिए प्रिया सेठी का राष्ट्रीय परिषद का सदस्य बनाया है। वहीं कश्मीर की 3 संसदीय सीटों के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष डा अली मोहम्मद मीर को श्रीनगर संसदीय सीट, रफीक वानी को अनंतनाग व मुद्दसर वानी को बारामूला संसदीय सीट से भाजपा की राष्ट्रीय परिषद का सदस्य बनाया है। भाजपा हाईकमान ने गत दिनों दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए रविन्द्र रैना के नाम के साथ इन पांच वरिष्ठ नेताओं के नाम पर भी मुहर लगा दी थी। उनके चुने जाने की औपचारिक घोषणा मंगलवार को जम्मू में पार्टी मुख्यालय में संगठनात्मक चुनाव के प्रभारी स विरेन्द्रजीत सिंह व सह प्रभारी मुनीश शर्मा ने की। इसी बीच जम्मू कश्मीर के साथ देश के अन्य राज्यों, प्रदेशों से भी भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य चुने जाएंगे। ये सदस्य दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.