शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, जानीपुर जम्मू में युवती से दरिंदगी; पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश
जम्मू के जानीपुर में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मारपीट और निजी वीडियो रिश्तेदारों को भेजने का भी है आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस।
HighLights
जानीपुर में युवती से दुष्कर्म का मामला दर्ज।
आरोपी आशीष मन्हास पर दुष्कर्म का आरोप।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जारगण संवाददाता, जम्मू। जानीपुर क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म, मारपीट और धमकी का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
मूल रूप से जिला डोडा निवासी पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह सात वर्षों से आरोपित आशीष मन्हास, निवासी पलौड़ा जम्मू के साथ संबंध में थी। इस दौरान आरोपित ने जानीपुर क्षेत्र में किराये के कमरे में रहने के लिए मजबूर किया।
चाकू की नोक पर किया दुष्कर्म
कुछ समय बाद आरोपित ने उसके साथ शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना शुरू कर दी। आरोप लगाया कि पिछले वर्ष 12 फरवरी को आरोपी ने चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद भी आरोपित का उत्पीड़न जारी रहा। हाल ही में आरोपित ने उसे फोन कर गाली-गलौज की और उसकी निजी वीडियो रिश्तेदारों को भेजकर उसे बदनाम करने का प्रयास किया।
साथ ही, आरोपित द्वारा उसकी लोकेशन ट्रैक करने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने जानीपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
