Move to Jagran APP

रणबीर सिंह ने जवानों का बढ़ाया हौसला

उत्तरी कमान प्रमुख रणबीर सिंह ने राजाैरी और रियासी में सेना के अधिकारियों व जवानों से की मुलाकात।

By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 10:33 AM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 10:33 AM (IST)
रणबीर सिंह ने जवानों का बढ़ाया हौसला
रणबीर सिंह ने जवानों का बढ़ाया हौसला

जागरण संवाददाता, राजौरी। उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने राजौरी के अग्रिम क्षेत्रों का दौरा कर जवानों व अधिकारियों के साथ मुलाकात की। उसके बाद रियासी पहुंच कर वहां पर सेना के अधिकारियों के साथ बैठक की।

loksabha election banner

शुक्रवार को उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह राजौरी पहुंचे। यहां पर अधिकारियों के साथ बैठक कर सीमा के हालात पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पाक सेना द्वारा किए जा रहे संघर्ष विराम के उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सीमा पर चौकसी को और भी कड़ा किया जाए ताकि घुसपैठ का कोई भी प्रयास सफल न हो पाए।

इसके बाद उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने सीमा पर तैनात जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाने का प्रयास किया और जवानों के साथ जलपान भी किया। इसके बाद उत्तरी कमान प्रमुख रियासी पहुंचे यहां पर उन्होंने सैन्य अधिकारियों के साथ क्षेत्र के हालात को लेकर चर्चा की और जवानों से मुलाकात की। उसके बाद वह ऊधमपुर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ सेना के अन्य उच्च अधिकारी भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.