जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने में सरकार नाकाम
जागरण संवाददाता, जम्मू : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रमन भल्ला ने कहा है कि भारत
जागरण संवाददाता, जम्मू : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रमन भल्ला ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में नाकाम रही है। लोगों में रोष है, क्योंकि जो वादे उनसे किए गए थे, उन्हें पूरा नहीं किया गया। विधानसभा चुनावों के समय लोगों को जो सपने दिखाए गए, वो अधूरे हैं।
शुक्रवार को डिग्याना में लोगों को संबोधित करते हुए भल्ला ने कहा कि लोगों ने सोचा था कि भाजपा राज्य का भला करेगी। इसलिए लोगों ने वोटिंग की। तीन वर्ष गुजर चुके हैं। भाजपा लोगों का विश्वास जीतने में नाकाम रही। पहले ही दिन एजेंडा ऑफ एलायंस पेश किया गया, लेकिन जम्मू संभाग से जुड़े मसले आज तक जस के तस हैं। लोग ही नहीं पार्टी के अपने कार्यकर्ता भी भाजपा के खिलाफ रोष जता रहे हैं। जम्मू संभाग के लोगों की हालत यह है कि उन्हें मूलभूत सुविधाओं के लिए भी सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। कश्मीर में भी हालात ठीक नहीं। भाजपा जमीनी स्तर पर हालात सुधारने में विफल साबित हुई है। दोनों पार्टियों में आपसी समन्वय का अभाव लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। भाजपा भी लोगों के साथ किए वादों को पूरा करने में गंभीर नहीं। सरकार की गलत नीतियों के चलते राज्य में सामान्य जीवन मुश्किल हो गया है। राशन, बिजली, पानी के लिए लोगों को प्रदर्शनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
भल्ला ने कहा कि भाजपा ने पीडीपी के आगे घुटने टेक दिए हैं। इससे जनता में भाजपा के प्रति रोष बढ़ा है। लोगों की आकांक्षाओं को भूल मंत्री, विधायक अपनी कुर्सी बचाने को तरजीह दे रहे हैं। कांग्रेस ने छह वर्षों में विकास का जो दौर शुरू किया गया था, वह थम सा गया है। सरकार जनता के काम करवाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही। दोनों पार्टियों की आपस में बन नहीं रही। विकास हाशिये पर आ गया है। दोनों ही पार्टियां लोगों को गुमराह करते तीन साल गुजार चुकी हैं। अभी भी कोई सुधार नहीं दिख रहा। अब जनता को अपनी गलती का अहसास हो गया है। आगामी चुनावों में जनता भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाकर इस अनदेखी का बदला लेगी। बैठक में मनोहर ¨सह टिम्मा, अजीत ¨सह, सेवानिवृत्त डीएसपी रंजीत ¨सह, अवतार ¨सह, हरजीत कौर, परिवंद्र ¨सह, सुरेंद्र ¨सह, प्रेम कौर आदि मौजूद थे।