Move to Jagran APP

वापस चाहिए आजाद ¨हद सरकार का लूटा खजाना: राज्यश्री चौधरी

नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री राज्यश्री चौधरी ने कहा कि आजाद ¨हद सरकार के लूटे खजाने को वापस दिलाने के लिए भारत सरकार जांच आयोग का गठन करे। पता लगाए कि ब्रिटेन की शह पर खजाना लूटने वाले कौन-कौन देशद्रोही लोग थे और किन किन देशों को खजाने का हिस्सा गया? आज यह खजाना भारत निर्माण के लिए वापस चाहिए। राज्यश्री नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 122वीं जयंती के उपलक्ष्य में जम्मू कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स एसोसिएशन के रविवार को जम्मू के महिला कॉलेज परेड में किए गए कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 07:49 AM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 07:49 AM (IST)
वापस चाहिए आजाद ¨हद सरकार का लूटा खजाना: राज्यश्री चौधरी
वापस चाहिए आजाद ¨हद सरकार का लूटा खजाना: राज्यश्री चौधरी

जागरण संवाददाता, जम्मू : नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री राज्यश्री चौधरी ने कहा कि आजाद ¨हद सरकार के लूटे खजाने को वापस दिलाने के लिए भारत सरकार जांच आयोग का गठन करे। पता लगाए कि ब्रिटेन की शह पर खजाना लूटने वाले कौन-कौन देशद्रोही लोग थे और किन किन देशों को खजाने का हिस्सा गया? आज यह खजाना भारत निर्माण के लिए वापस चाहिए। राज्यश्री नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 122वीं जयंती के उपलक्ष्य में जम्मू कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स एसोसिएशन के रविवार को जम्मू के महिला कॉलेज परेड में किए गए कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।

loksabha election banner

राज्यश्री ने कहा कि सोने चांदी के रूप में यह खजाना भारतवंशियों ने और एनआरआइ ने देश के लिए दिया था। यह खजाना आज वापस आ जाए तो देश अगले 15-20 साल बिना किसी टैक्स के चल सकता है। हमें ब्याज नहीं चाहिए बल्कि देश का मूलधन ही वापस कर दो। उन्होंने कहा कि जब दस्तावेजों से खजाने की चोरी का पता चल चुका है तो फिर चोरी करने वालों का भी पता चलना चाहिए।

नेता जी की प्रपौत्री ने कहा कि किताबों में नेता जी की गाथा को पूरी तरह से नहीं दिखाया गया है। नेता जी ने देश के लिए किन हालातों में क्या क्या काम किया, इसकी जानकारी देश को मिलनी चाहिए।

इससे पूर्व जम्मू नगर निगम के मेयर चंद्रमोहन गुप्ता ने जम्मू में राज्यश्री चौधरी का स्वागत किया। उनके साथ पार्षद गौरव चोपड़ा, चरणजीत ¨सह, एसोसिएशन प्रधान आरसी पुरी, कमल शर्मा, जेजे ¨सह, राजीव महाजन, प्रीतम शर्मा और गजन ¨सह आदि उपस्थित थे। सुबह सुभाष चौक पर राज्यश्री चौधरी व अन्य लोगों ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

जम्मू कश्मीर देश का ताज, इतिहास को जानें पत्थरबाज

जम्मू कश्मीर में पहली बार कदम रखने वाली नेता सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री राज्यश्री चौधरी ने पत्थरबाजों से कहा कि वे अपने इतिहास को जानें। जिस दिन वे अपने इतिहास और संस्कृति को जान लेंगे, पत्थरबाजी छूट जाएगी। जम्मू पहुंची राज्यश्री चौधरी ने दैनिक जागरण से विशेष बातचीत में कहा कि जम्मू कश्मीर धरती का स्वर्ग है। भारत का ताज है और इस ताज में जड़ा सोना सौ फीसद शुद्ध है। मगर भटके नौजवान पत्थरबाजी कर कश्मीर का नाम खराब कर रहे हैं। इतिहास को जानने पर उनको वास्तविकता का पता चलेगा कि हम एक ही हैं। चौधरी ने बताया कि जम्मू में यह उनकी पहली यात्रा है और यहां आकर उनको अहसास हो गया है कि वाक्य में जम्मू कश्मीर बेहद खूबसूरत है और जैसा इसके बारे में सुना था, यह वैसा ही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.