Move to Jagran APP

सदस्यता व जन जागरण अभियान की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता : रजनी पाटिल

जम्मू कश्मीर के पांच दिवसीय दौरे पर आई रजनी पाटिल ने दूसरे दिन बुधवार को श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा की। पाटिल गत दिवस मंगलवार शाम को जम्मू पहुंची थी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की कहा कि सदस्यता जन जागरण अभियान की तैयारियों में जुट जाएं।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Wed, 27 Oct 2021 05:43 PM (IST)Updated: Wed, 27 Oct 2021 06:06 PM (IST)
सदस्यता व जन जागरण अभियान की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता : रजनी पाटिल
पार्टी की जम्मू कश्मीर की प्रभारी रजनी पाटिल

जम्मू, राज्य ब्यूरो। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में कांग्रेस हर जिले में सदस्यता अभियान चलाएगी। महंगाई के मुद्दे पर जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। लोगों को जागरूक करते हुए विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। पार्टी की जम्मू कश्मीर की प्रभारी रजनी पाटिल ने वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर पार्टी की कार्यकारी समिति की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी।

loksabha election banner

जम्मू कश्मीर के पांच दिवसीय दौरे पर आई रजनी पाटिल ने दूसरे दिन बुधवार को श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा की। पाटिल गत दिवस मंगलवार शाम को जम्मू पहुंची थी। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। कहा कि सदस्यता व जन जागरण अभियान की तैयारियों में जुट जाएं। इन्हें हर हाल में सफल बनाया जाए। बैठक में प्रदेश प्रधान जीए मीर भी शामिल हुए। रजनी पाटिल ने कहा कि राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के तहत जम्मू कश्मीर में अभियान को एक नवंबर से शुरू किया जाए। अभियान को हर जिले के दूरदराज के इलाकों तक ले जाया जाए। कोशिश की जाए कि लोगों को महंगाई के मुद्दे पर जागरूक किया जाए। देश में इस समय सबसे अहम मुद्दा महंगाई का है। पेट्रोल, डीजल के दाम में बढ़ोतरी के अलावा खाने पीने की आवश्यक वस्तुएं महंगी हो गई हैं। लोग पिस रहे है। हमें सदस्यता अभियान के साथ साथ जन जागरण अभियान को भी तेजी देनी है। हमें जनाधार बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करके विधानसभा के चुनाव करवाने चाहिए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का यह कहना कि पहले चुनाव करवाए जाएंगे, फिर राज्य का दर्जा बहाल होगा, इसको जम्मू कश्मीर के मंजूर नहीं करेंगे। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने कहा कि रजनी पाटिल जम्मू कश्मीर के पांच दिवसीय दौरे पर हैं। वह श्रीनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेगी। सुरक्षा हालात का जायजा लेंगी। कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियां में बढ़ोतरी हुई है। हमारी सरकार से मांग है कि लोगों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.