Move to Jagran APP

J&K Weather Update: शनिवार रात से शुरू हुई बारिश-बर्फबारी 5 जनवरी तक रहेगी, बंद हुआ जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग

शनिवार रात से शुरू हुई बारिश के बाद पूरे जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बादल छटते ही तापमान में भारी गिरावट आने की संभावना है।मौसम विभाग ने इस साल दिसंबर और जनवरी में पहले ही अत्यधिक ठंड का अनुमान लगाया है।

By VikasEdited By: Published: Sun, 03 Jan 2021 12:26 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jan 2021 12:26 PM (IST)
J&K Weather Update: शनिवार रात से शुरू हुई बारिश-बर्फबारी 5 जनवरी तक रहेगी, बंद हुआ जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग
रात से शुरू हुई बारिश के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : शनिवार रात से शुरू हुई बारिश के बाद पूरे जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बादल छटते ही तापमान में भारी गिरावट आने की संभावना है।मौसम विभाग ने इस साल दिसंबर और जनवरी में पहले ही अत्यधिक ठंड का अनुमान लगाया है।दिसंबर महीने से ही कश्मीर में जलाश्य और नल फ्रीज होने शुरू हो गए थे।वहीं रात से शुरू हुई बारिश के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। वहीं मुगल रोड और श्रीनगर लेह राजमार्ग भी बंद पड़ा है।

loksabha election banner

मौसम विभाग अनुसार 3 जनवरी को घाटी में फिर से तेज हवाएं चलेंगी। इसके बाद 4 से 5 जनवरी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मध्यम से भारी बर्फबारी का दूसरा चरण है। मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार 5 जनवरी से 10 जनवरी तक मौसम फिर से शुष्क रहने की संभावना है।

कश्मीर घाटी, लेह और कारगिल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के एक प्रवक्ता के अनुसार, कश्मीर घाटी में शुष्क मौसम के कारण रात के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है।कश्मीर में पछले 24 घंटों में कुकीनाग में सबसे ज्यादा 27.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। पहलगाम में 16.3 एमए बारिश हुई। काजीगुंड में 18.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। श्रीनगर में 5.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। जम्मू संभाग में भद्रवाह में सबसे ज्यादा 17.4 एमएम बारिश दर्ज की ई। वहीं जम्मू में 12.1, बनिहाल में 14.6, बटोत में 11.8, कटड़ा में 9.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। शनिवार के मुकाबले रविवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

कारिगल का न्यूनतम तापमान -16.6 एमएम, लेह का न्यूनतम तापमान -12.0 एमएम, अधिकतम तापमान -4.5 डिग्री सेल्सियस रहा।जम्मू का अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल का अधिकतम तापमान 14.2, न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा। माता वैष्णो देवी आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा।श्रीनगर का अधिकतम तापमान 9.6, न्यूनतम तापमान -1.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम का अधिकतम तापमान 5.1, न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का ्अधिकतम तापमान 3.0, न्यूनतम तापमान -5.0 डिग्री सेल्सियस रहा।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.