जम्मू-कश्मीर, एजेंसी। Rahul Gandhi visit Kheer Bhawani Durga Temple: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में समापन हो गया। इस अवसर पर अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार गांदरबल के तुलमुल्ला में खीर भवानी दुर्गा मंदिर का दौरा किया।
कांग्रेसी नेताओं के साथ किया मंदिर का दौरा
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि राहुल और प्रियंका ने कुछ कांग्रेसी नेताओं के साथ माता खीर भवानी के नाम से प्रसिद्ध रागन्या देवी के मंदिर में मत्था टेका। बता दें कि मंदिर कश्मीरी पंडितों के लिए एक श्रद्धेय मंदिर है, जो मानते हैं कि मंदिर के नीचे बहने वाले पवित्र झरने के पानी का रंग घाटी की स्थिति को इंगित करता है। हालांकि, अधिकांश रंगों का कोई विशेष महत्व नहीं है, लेकिन अगर पानी का रंग काला या गहरा रंग का हो जाता है तो इसे कश्मीर के लिए अशुभ समय का संकेत माना जाता है।
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा समाप्त
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार यानी 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त हुई। भारत जोड़ो यात्रा पिछले साल 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। इस 136 दिनों की पदयात्रा में राहुल गांधी ने जनता से सीधे संपर्क किया। उनकी इस यात्रा में नेताओं के साथ-साथ बड़ी हस्तियों ने भी जमकर भाग लिया था।
Jammu Crime: महिला वकील ने लगाया विदेश में रहने वाले युवक पर दुष्कर्म का आरोप
Jammu Kashmir News: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग दूसरे दिन भी रहा बंद, जन जीवन प्रभावित