Move to Jagran APP

पंजाब की लगातार दूसरी जीत, ग्रुप ए से क्वालीफाई करने के बेहद करीब

मैच के दौरान हिमाचल प्रदेश के सात नंबर की जर्सी पहने मिड फिल्डर मुहम्मद तनवीर को 75वें और 12 नंबर की जर्सी पहने फारवर्ड खिलाड़ी मोहित शर्मा को 44वें मिनट में रेफरी ने येलो कार्ड दिखाए।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Thu, 14 Feb 2019 06:55 PM (IST)Updated: Thu, 14 Feb 2019 06:55 PM (IST)
पंजाब की लगातार दूसरी जीत, ग्रुप ए से क्वालीफाई करने के बेहद करीब
पंजाब की लगातार दूसरी जीत, ग्रुप ए से क्वालीफाई करने के बेहद करीब

जम्मू, जागरण संवाददाता। पंजाब की टीम ने हिमाचल प्रदेश को एक गोल से मात देकर नार्थ जोन संतोष ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता के ग्रुप ए के दूसरे मुकाबले में लगातार जीत हासिल कर पूल क्वालीफाई करने से मात्र एक कदम दूर खड़ा है। पंजाब अब तक दो जीत के साथ कुल छह अंक हासिल कर ग्रुप ए में शीर्ष पर बना है। एक अन्य मुकाबले में उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बीच खेला गया मुकाबला बिना किसी गोल के बराबरी पर छूटा। अंत में दोनों टीमों को एक-एक अंक हासिल हुआ।

loksabha election banner

कटड़ा के श्राइन बोर्ड स्पोटर्स कांप्लेक्स में वीरवार को ग्रुप ए से दो मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच बिना किसी गोल के बराबरी पर छूटा। निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल करने में कामयाब नहीं हो पाई। मुकाबले के दौरान दोनों टीमों ने गोल करने के कई स्वर्णिम मौके फिनिशिंग सही न होने के कारण गंवा दिए। इस मुकाबले में नृपिण हालदर, मृणाल सरकारी, प्रवीण कुमार फारसी, लानथोइबा, अरुणवा भट्टाचार्य और भारत सिंह नेगी खेल अधिकारियों के रूप में मौजूद थे।

ग्रुप ए के दूसरे मुकाबले में पंजाब और हिमाचल प्रदेश की टीम के बीच कांटे की टक्कर वाला मुकाबला हुआ। अंत में पंजाब ने हिमाचल प्रदेश को 1-0 गोल से मात देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पंजाब की ओर से 4 नंबर की जर्सी पहने मिड फिल्डर हरपाल सिंह ने 37वें मिनट में पेनेल्टी की मदद से टीम के लिए पहला गोल किया। मध्यांतर से पहले के खेल तक पंजाब ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 1-0 गोल की बढ़त बनाई जो मैच की समाप्ति तक जारी रही। मैच के दौरान हिमाचल प्रदेश के सात नंबर की जर्सी पहने मिड फिल्डर मुहम्मद तनवीर को 75वें और 12 नंबर की जर्सी पहने फारवर्ड खिलाड़ी मोहित शर्मा को 44वें मिनट में रेफरी ने येलो कार्ड दिखाए। इस मुकाबले में मृत्युंजय लिंगराज, फिलिप, मुहम्मद इस्माइल खान, अनिमेश बिस्वास, लिनडिन फिडलिस और विक्रम सिंह भंडारी रेफरी थे।

कौन कितने पानी में?

ग्रुप ए   

टीम              मैच खेले    जीत    हार   ड्रा   कुल अंक

पंजाब             2            2       0       0      6

उत्तर प्रदेश     2            1       0       1      4

हरियाणा         2             0       1      0       1

हिमाचल प्रदेश 2            0        2      0        0

ग्रुप बी

टीम             मैच खेले    जीत      हार    ड्रा   कुल अंक

दिल्ली           2            2         0       0      6

चंडीगढ़         2            1         1       0      3

जम्मू-कश्मीर   2            1         1        0     3

उत्तराखंड      2            0         2        0     0

मेजबान जम्मू-कश्मीर के पूल क्वालीफाई का फैसला आज होगा, दिल्ली प्रबल दावेदार

मेजबान जम्मू-कश्मीर अपने घरेलू मैदान में खेलने का लाभ नहीं उठा पाई। भले ही जम्मू-कश्मीर ग्रुप बी के पहले मुकाबले में उत्तराखंड की टीम को 3-1 गोल से मात देकर तीन अंक हासिल करने में कामयाब रही लेकिन दिल्ली के हाथों 2-0 की शिकस्त से उसका पूल क्वालीफाई करने का सपना काफी क्षीण हो चुका है। दिल्ली अब तक दो जीत के साथ कुल छह अंक हासिल कर ग्रुप बी में शीर्ष पर है। दिल्ली ने दोनों मुकाबलों में कुल तीन गोल किए हैं जबकि जम्मू-कश्मीर ने दो मुकाबलों में भी कुल तीन गोल किए हैं। चंडीगढ़ की टीम ने दो मुकाबलों में चार गोल किए हैं जबकि जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ की टीम तीन-तीन अंकों के साथ ग्रुप बी में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है। शुक्रवार को प्रतियोगिता के ग्रुप बी में तीसरे एवं अंतिम दो मुकाबले खेले जाएंगे। चंडीगढ़ इसी सूरत में ग्रुप बी से पूल क्वालीफाई करने में कामयाब रहेगी अगर टीम जम्मू-कश्मीर को दो गोल से हरा दे और दिल्ली की टीम उत्तराखंड से हार जाए। अगर जम्मू-कश्मीर को पूल बी से क्वालीफाई करना है तो उत्तराखंड की टीम को दिल्ली को हराना होगा और जम्मू-कश्मीर की टीम को चंडीगढ़ को तीन या उससे अधिक गोल से मात देनी होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.