Move to Jagran APP

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी 9 जनवरी को आएंगे जम्मू, भौर कैंप स्टेडियम रैली में लेंगे भाग

जम्मू पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आज बुधवार को पूर्व मंत्री योगेश साहनी की अध्यक्षता में हुई जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।महासचिव योगेश साहनी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री जम्मू के दौरे पर आ रहे हैं।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Wed, 05 Jan 2022 05:34 PM (IST)Updated: Wed, 05 Jan 2022 05:35 PM (IST)
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी 9 जनवरी को आएंगे जम्मू, भौर कैंप स्टेडियम रैली में लेंगे भाग
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी 9 जनवरी को जम्मू में कांग्रेस की रैली को संबोधित करेंगे।

जम्मू, राज्य ब्यूरो। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी 9 जनवरी को जम्मू में कांग्रेस की रैली को संबोधित करेंगे। इसके लिए पार्टी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। चन्नी एक दिवसीय दौरे पर 9 जनवरी को जम्मू के भौर कैंप स्टेडियम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

loksabha election banner

जम्मू पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आज बुधवार को पूर्व मंत्री योगेश साहनी की अध्यक्षता में हुई जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी जम्मू शहरी के प्रभारी और महासचिव योगेश साहनी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री जम्मू के दौरे पर आ रहे हैं। वह जम्मू में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस समय जम्मू में पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है।

पार्टी कार्यकर्ताओं की ऊर्जा में संचार लाने के लिए चन्नी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी जम्मू कश्मीर के हर कोने कोने तक जाकर सदस्य बना रही है। हमारा सदस्यता अभियान और तेजी के साथ पर जम्मू कश्मीर के कोने कोने में जाएगा। इस समय देश में कई मुद्दे हैं जिस में महंगाई बेरोजगारी शामिल है। जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने के मुद्दे पर पार्टी अपना संघर्ष चला रही हैं।

इसी बीच जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक प्रधान रमण भल्ला ने मोदी सरकार की किसान, युवा और गरीब विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया है। जिला कांग्रेस कमेटी जम्मू ग्रामीण की बैठक में रमण भल्ला ने कहा कि भाजपा सरकार विभिन्न मोर्चों पर विफल रही है। इस समय देश में महंगाई बहुत अधिक है और बेरोजगारी बढ़ गई है। रही बात जम्मू कश्मीर की तो यहां पर स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर कम होते जा रहे हैं। सरकार ने यह वादा किया था कि लोगों की भूमि की रक्षा की जाएगी और स्थानीय लोगों को रोजगार देना सुनिश्चित बनाया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा काम करते केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया। हमारी पार्टी का संघर्ष जारी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.