बिजली, पानी की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन
????? ??? ?? ??? ????? ?? ???? ?? ???? ??? ?? ?????? ????? ??? ???? ????? ?? ??? ??? ?? ????? ??????? ?? ??????? ?? ???? ???? ??? ?? ???????? ?? ???? ?? ???? ?? ???? ?? ???? ??? ?? ???? ?? ???? ????? ???? ????? ??? ??? ????? ??????? ??? ???? ????? ??? ?????? ????? ????? ????? ????? ?????? ????? ???? ??????? ?????? ????? ???
संवाद सहयोगी, बिश्नाह : कस्बे में किसानों ने बिजली, पानी की समस्याओं को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भारती की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नगरपालिका, सिंचाई विभाग और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों का आरोप है कि इन तीनों विभागों द्वारा लगातार किसानों को दुखी किया जा रहा है।
किसानों ने कहा कि नगरपालिका की नाकामी की वजह से कस्बे के सभी रेहड़ी-फड़ी व दुकानों की गंदगी को नहर में फेंक कर बंद कर दिया गया है, जिससे नहर में पानी न के बराबर मिलता है। वहीं, सिंचाई विभाग द्वारा नहरों की सही तरह से साफ-सफाई न करवाए जाने के कारण किसानों को बिजली से चलने वाले पानी के मोटर का सहारा लेना पड़ रहा है। वह भी बिजली की अघोषित कटौती से नहीं चल पा रहा है। धान की फसल लगाने के मौसम के करीब आने के बावजूद खेतों में तरी के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। किसानों ने प्रशासन से इन समस्याओं को जल्द हल करने की मांग की। इस मौके पर बिशन चौधरी, गणेश चौधरी, खेम राज, सतपाल, आकाशदीप, कमल फौजी ,नत्था राम, विक्की, जगपाल, साहिल शर्मा, जसबीर मुन्ना शर्मा सहित स्थानीय निवासी मौजूद थे।