Move to Jagran APP

पटली मोड़ पर टोल प्लाजा खोलने का शिव सैनिकों ने किया विरोध

टोल प्लाजा पर भड़के शिव सैनिक किया प्रदर्शन

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 08:07 AM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 08:07 AM (IST)
पटली मोड़ पर टोल प्लाजा खोलने का शिव सैनिकों ने किया विरोध
पटली मोड़ पर टोल प्लाजा खोलने का शिव सैनिकों ने किया विरोध

जागरण संवाददाता, जम्मू/विजयपुर : शिवसेना बाल ठाकरे की जम्मू कश्मीर इकाई ने शुक्रवार को पटली मोड़ के पास बने टोल प्लाजा के विरोध में प्रदर्शन किया। शिव सैनिकों ने जम्मू-पठानकोट मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात अवरुद्ध किया। पार्टी हाईकमान एवं राष्ट्रीय संगठक गुलाब चंद दुबे के निर्देशानुसार पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मनीश साहनी के नेतृत्व में शिव सैनिक टोल प्लाजा क्षेत्र में पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। प्रदेश अध्यक्ष मनीश साहनी ने कहा कि जिस तरह से सरकार जगह-जगह टोल लगाकर लोगों पर करों का बोझ डाल रही है, इसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पटली मोड़ पर टोल प्लाजा खोलने की जरूरत ही नहीं थी, इसके बाद भी इसे स्थापित किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार टोल प्लाजा को जल्द हटाए। प्रदर्शन में अध्यक्ष महिला इकाई मीनाक्षी छिब्बर, कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, महासचिव विकास बख्शी, उपाध्यक्ष यशपाल खजूरिया, सचिव राज सिंह, बलवंत सिंह, राजू सलारिया, नेहा देता, राजू चौधरी, संजीव शर्मा, चंपा देवी, सन्नी जमवाल, विजय चौधरी, मंगूराम, सलाहकार राधेराधे महाराज, राजेश शर्मा, उत्तम सिंह आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.