टोल प्लाजा के विरोध में थमे रहे मिनीबसों के पहिये
?? ???? ?? ???? ?? ?????? ?? ?????? ????? ?????? ?????? ?? ??????? ?? ???? ??????? ???? ?? ?????? ?? ??? ?? ?????? ???? ?????? ?? ?????? ?????? ?? ???? ?? ??????? ???? ??? ???? ?? ?????? ?? ??????? ?? ??? ?? ??? ?? ??? ????? ??? ?? ??????? ?? ???? ???? ?? ?? ??????? ?? ????? ??? ?????? ?? ???????? ????? ????? ????????? ?????? ????? ?? ??????? ??? ?????
संवाद सहयोगी, विजयपुर : बड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र के पटली मोड़ में शुक्रवार को शुरू हुए टोल टैक्स प्लाजा पर दूसरे दिन शनिवार को मिनी बस यूनियन ने हड़ताल रखी। इससे विजयपुर-जम्मू-बड़ी ब्राह्मणा- रायासुचानी और अन्य रूटों पर मिनी बसें न चलने से यात्रियों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी स्थानीय लोगों को झेलनी पड़ी। लोग अपने गंतव्य तक पैदल या फिर लिफ्ट लेकर पहुंचे। हालांकि लंबे रूट की बसें और अन्य वाहन सामान्य रूप से चले। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को झेलनी पड़ीं। अलबत्ता टोल टैक्स प्लाजा पर शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को दोनों ओर से ट्रैफिक सामान्य रहा। टैक्स कटवाने के लिए चालकों को टोल प्लाजा के एक केबिन पर वाहनों संग थोड़ा इंतजार करना पड़ा। टोल प्लाजा पर एक तरफ महीने भर का पास बनाने को लेकर एक ट्यूब पर वाहनों की कतारें लगी रहीं। स्थानीय लोग पास बनवाने के लिए दिन भर वाहन समेत लाइनों में लगे रहे।
इसी बीच मिनी बस यूनियन के सदस्य सूरज सिंह ने कहा कि 2013 में जब नेकां-कांग्रेस की सरकार थी, तब इसी जगह पर टोल प्लाजा का निर्माण शुरू हुआ था। इसका भाजपा ने आंदोलन और प्रदर्शन के जरिये काम बंद करवा दिया था। आज भाजपा नेता चुप हैं। यूनियन सदस्यों ने यह मांग रखी के सबसे पहले मिनी बस के टोल टैक्स को कम किया जाए और उसके बाद जो पास बनाएं जाएं, उसका रेट भी कम किया जाए। इस मौके पर मिनी बस यूनियन ने एसडीएम चंद्र प्रकाश कोतवाल से मुलाकात कर अपनी परेशानी बताई और राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर चेतावनी देते हुए मिनी बस यूनियन के सदस्यों ने कहा कि अगर इन टोल टैक्स रेट को नेशनल हाईवे अथॉरिटी कम नहीं करती तो वे बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करेंगे।
टोल प्लाजा के ठेकेदार और कर्मी पर मामला दर्ज
विजयपुर : शुक्रवार को बड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र के पटली मोड़ में टोल प्लाजा पर टैक्स वसूलने का काम शुरू हुआ। पहले ही दिन टोल प्लाजा के ठेकेदार और कर्मचारी की एक बस ड्राइवर रूपचंद से हाथापाई हो गई। इसके बाद बस ड्राइवर ने टोल प्लाजा के ठेकेदार और कर्मचारी के खिलाफ बड़ी ब्राह्मणा थाना में शिकायत दर्ज करवाई। बड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टोल प्लाजा के ठेकेदार और कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।