Move to Jagran APP

टोल प्लाजा के खिलाफ कांग्रेस सेवा दल ने निकाली रोष रैली

कांग्रेस सेवा दल ने टोल प्लाजा के खिलाफ किया प्रदर्शन

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 08:07 AM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 08:07 AM (IST)
टोल प्लाजा के खिलाफ कांग्रेस सेवा दल ने निकाली रोष रैली
टोल प्लाजा के खिलाफ कांग्रेस सेवा दल ने निकाली रोष रैली

संवाद सहयोगी, विजयपुर : कांग्रेस सेवा दल ने पटली मोड़ पर खुले टोल प्लाजा के विरोध में शुक्रवार को विजयपुर के मुख्य चौक से एक रोष रैली निकाली। यह रैली विभिन्न इलाकों से गुजरी। कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा को बंद करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। यह रैली जिलाध्यक्ष सांबा के राज कुमार भगत की देखरेख में निकाली गई। कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा खोले जाने पर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और सांसद जुगल किशोर शर्मा का पुतला जलाया।

loksabha election banner

कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि अगर जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर पटली मोड़ के पास खुले टोल प्लाजा को बंद नहीं किया गया, तो कांग्रेस सेवा दल 31 अक्टूबर को टोल प्लाजा पर भूख हड़ताल शुरू कर देगी। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि इस टोल प्लाजा को तुरंत बंद किया जाए, नहीं तो कांग्रेस सेवा दल इस टोल के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जनता पर इस टोल प्लाजा को जबरन थोपा है, लेकिन क्षेत्र के सांसद जुगल किशोर शर्मा खामोश हैं।

2013 में टोल प्लाजा तोड़ने वाले आज कहां हैं?

कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि भाजपा के नेता वह दिन क्यों भूल गए, जब 2013 में उन्होंने टोल प्लाजा को तोड़ डाला था। अब जब भाजपा की सरकार ही टोल प्लाजा खोल रही है, तो इन नेताओं की बोलती बंद हो गई है। सभी खामोश हो गए हैं। इतने दिनों से विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक संगठन टोल प्लाजा के खिलाफ सड़क पर हैं, लेकिन भाजपा का कोई नेता जनता के इस संघर्ष में शामिल नहीं हुआ है। आखिर उनकी जनता के प्रति कोई जवाबदेही है कि नहीं। सत्ता हासिल करने के लिए जम्मू से भेदभाव का मुद्दा उठाया

कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष राज कुमार भगत ने कहा कि भाजपा ने सत्ता हासिल करने के लिए जम्मू से भेदभाव का मुद्दा उठाया, लेकिन सत्ता हासिल करने के बाद उसे जम्मू के लोगों की कोई चिंता नहीं है। भजपा को सत्ता तक पहुंचाने वाली जम्मू की जनता को अब लगने लगा है कि वह ठगी गई है। वह भाजपा की नीतियों को अब समझने लगी है। इसका नतीजा भाजपा को आने वाले विधानसभा चुनावों में देखने को मिलेगा। पटली मोड़ पर खुले टोल प्लाजा के बहाने जम्मू की जनता का भाजपा के खिलाफ गुस्सा सड़कों पर फूट रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.