श्रीनगर में सजेगा क्रिकेट का मंच! शिखर धवन-परवेज रसूल के साथ प्रो स्टार लीग सीजन 2 का आगाज, आकाश चोपड़ा कमिश्नर बने
वामा स्पोर्ट्स ने प्रो स्टार क्रिकेट लीग सीजन 2 का शुभारंभ किया, जो श्रीनगर से देहरादून तक चलेगी। आकाश चोपड़ा ...और पढ़ें

शिखर धवन और परवेज रसूल तकनीकी खिलाड़ी के रूप में शामिल।
HighLights
वामा स्पोर्ट्स ने प्रो स्टार क्रिकेट लीग सीजन 2 लॉन्च की।
आकाश चोपड़ा लीग कमिश्नर, धवन-रसूल तकनीकी खिलाड़ी के रूप में।
लीग श्रीनगर से देहरादून तक, युवा प्रतिभाओं को मंच देगी।
जागरण संवाददाता, जम्मू। वामा स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड देशभर में उभरते क्रिकेट प्रतिभाओं की पहचान और प्रोत्साहन के लिए प्रमुख क्रिकेट प्रो स्टार क्रिकेट लीग सीजन 2 का शुभारंभ करने जा रही है। बहुप्रतीक्षित लीग के मुकाबले मार्च के पहले सप्ताह में श्रीनगर से शुरू होकर उत्तराखंड के देहरादून में भव्य समापन के साथ संपन्न होगी। आगामी 25 सितंबर को अभिनेता विदू दारा सिंह की उपस्थिति में एक भव्य जर्सी लांच इवेंट आयोजित किए जाएगा।
दूरदर्शी खेल उद्यमी आकाश गुप्ता और मयंक गुप्ता के स्वामित्व वाली प्रो स्टार क्रिकेट लीग सीजन 2 का उद्देश्य महत्वाकांक्षी क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक पेशेवर मंच प्रदान करना है, साथ ही क्रिकेट के माध्यम से खेल भावना, उत्कृष्टता और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देना है।
प्रो स्टार क्रिकेट लीग सीजन 2 के लिए लीग कमिश्नर के रूप में पूर्व भारतीय क्रिकेटर, प्रसिद्ध कमेंटेटर और सम्मानित क्रिकेट विश्लेषक आकाश चोपड़ा का स्वागत करते हुए लीग को गर्व हो रहा है।
शिखर धवन और परवेज रसूल की मौजूदगी में सीजन 2 का आगाज
श्रीनगर में प्रो स्टार क्रिकेट लीग के सीजन 2 का पत्रकार वार्ता के दौरान आधिकारिक तौर पर शुभारंभ किया गया। श्रीनगर में आयोजित इस लांच इवेंट में पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और जम्मू-कश्मीर क्रिकेट के दिग्गज परवेज रसूल भी मौजूद रहे।
प्रो स्टार क्रिकेट लीग सीजन 2 की यात्रा जम्मू-कश्मीर में क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होते हुए श्रीनगर में शुरू होगी। प्रतियोगिता रोमांचक मैचों की श्रृंखला के माध्यम से आगे बढ़ेगा और उत्तराखंड के देहरादून में समाप्त होगा, जहां सीजन 2 के चैंपियन को ताज पहनाया जाएगा।
लीग का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों के क्रिकेट प्रेमियों को एकजुट करना और भारत की समृद्ध खेल संस्कृति का जश्न मनाना है, साथ ही क्रिकेट सितारों की अगली पीढ़ी के लिए मार्ग प्रशस्त करना है।
प्रतिभाओं को निखारने का मंच है लीग
प्रतियोगिता के आयोजकों का कहना है कि यह एक शक्तिशाली मंच है। प्रो स्टार क्रिकेट लीग सीजन 2 सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं है जिसे श्रीनगर से शुरू होकर देहरादून में समाप्त होने वाले क्रिकेट प्रतिभाओं को खोजने और पोषित करने के लिए तैयार किया गया है। यह लीग अवसर, एकता और खेल भावना को बढ़ावा देती है।
हमें कमिश्नर के रूप में लीग का नेतृत्व करने और क्रिकेट सलाहकार शिखर धवन और परवेज रसूल को खिलाड़ियों के रूप में अगली पीढ़ी को प्रेरित करने पर गर्व है।
