Move to Jagran APP

भारतीय राजनीति की 50 शिखर महिलाओं में शामिल हुई प्रिया सेठी

प्रिया सेठी ने इस मौके पर खुशी प्रकट करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उन सभी महिलाओं को समर्पित है, जिन्होंने महिला अधिकारों की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए।

By Preeti jhaEdited By: Published: Wed, 30 May 2018 08:56 AM (IST)Updated: Wed, 30 May 2018 03:42 PM (IST)
भारतीय राजनीति की 50 शिखर महिलाओं में शामिल हुई प्रिया सेठी
भारतीय राजनीति की 50 शिखर महिलाओं में शामिल हुई प्रिया सेठी

जम्मू, जागरण संवाददाता। पूर्व राज्यमंत्री एवं विधायक प्रिया सेठी का नाम भारतीय राजनीति की 50 शिखर महिलाओं में शामिल हो गया है। डॉ. अश्विन शास्त्री की लिखित पुस्तक भारतीय राजनीति की 50 शिखर महिलाएं में प्रिया सेठी का नाम आया है।

loksabha election banner

देश के उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु ने नई दिल्ली में इस पुस्तक का विमोचन किया। इस मौके पर प्रिया सेठी भी मौजूद थी। उपराष्ट्रपति ने कहा कि संसद व राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण देने पर सभी राजनीतिक पार्टियां सहमत तो हुर्ई, लेकिन न जाने क्यों इस दिशा में आगे नहीं बढ़ रही। महिलाओं को आरक्षण दिए जाने पर बल देते हुए नायडु ने कहा कि दुनिया मान चुकी है कि महिलाओं के प्रतिनिधित्व से सामाजिक व आर्थिक जैसे जटिल मुद्दों को सुलझाने में मदद मिली है।

उन्होंने महिलाओं को राजनीतिक व आर्थिक स्तर पर सशक्त करने की जरूरत पर भी बल दिया। पुस्तक की प्रशंसा करते हुए उप-राष्ट्रपति ने कहा कि इससे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।

प्रिया सेठी ने इस मौके पर खुशी प्रकट करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उन सभी महिलाओं को समर्पित है, जिन्होंने महिला अधिकारों की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए।

सेठी ने कहा कि महिलाओं के संघर्ष का ही नतीजा है कि आज महिला सशक्तिकरण की दृष्टि से केंद्र व राज्य सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.