विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू में दो दिन बिजली कटौती, इन इलाकों में 5 घंटे तक बंद रहेगी सप्लाई; यहां देखें पूरी लिस्ट

Published: Thu, 08 Oct 2026 01:14 PM (IST)

Jammu Power Cut: जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड ने 9 और 10 अक्टूबर को जम्मू संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में ...और पढ़ें

जम्मू संभाग में 9 और 10 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित। (फाइल फोटो)

जम्मू संभाग में 9 और 10 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जम्मू संभाग में 9 और 10 अक्टूबर को बिजली कटौती।

  2. मरम्मत और तकनीकी सुधार कार्यों के कारण शटडाउन।

  3. कीरियां, नगरोटा सहित कई क्षेत्र रहेंगे प्रभावित।

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड ने जम्मू संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यक मरम्मत, खंभे लगाने और तकनीकी सुधार कार्यों के चलते 9 से 10 अक्टूबर तक बिजली आपूर्ति बंद रहने की घोषणा की है। विभाग के अनुसार यह शटडाउन मौसम अनुकूल रहने की स्थिति पर ही निर्भर करेगा।

शेड्यूल के तहत 66केवी कीरियां टैप लाइन में कंडक्टर बदलने के कारण कीरियां, गंड्याल, कीरियां इंडस्ट्री और आसपास के क्षेत्रों में 9 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

कई क्षेत्रों में प्रभावित होगी बिजली आपूर्ति

वहीं 9 अक्टूबर को 33/11केवी रिसीविंग स्टेशन देविक के अंतर्गत आदर्श कालोनी, डब्बर, शिव नगर, अस्पताल, हाउसिंग कालोनी, जनरेशन कालोनी, शीतला मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक बिजली कटौती रहेगी।

इसी दिन 33/11केवी कलीठ के थानपे, उहाड़े, ठंडी चोती में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक और 33केवी महानपुर-बसोहली लाइन से जुड़े बसोहली, मर्था, नगरोटा, सामन, जंद्रोता, भोंड, मशका, संशार, बनी, भंडर, दुग्गन, चलोग, ढग्गर आदि क्षेत्रों में सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक बिजली बाधित रहेगी।

नगरोटा, सैनिक स्कूल और नदौरे में 4 घंटे बिजली रहेगी बाधित

10 अक्टूबर को 33/11केवी रिसीविंग स्टेशन डेयरी फार्म से जुड़े सांसू, आईटीबीपी, मनसार, बट्टल बालियां और आर्मी इंस्टालेशंस में सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

33केवी बजालता-बीपीसीएल टैप लाइन के तहत बजालता व आसपास सुबह 7 से 11 बजे तक, 33/11केवी ज्यौड़ियां के अंतर्गत ज्यौड़ियां, ट्रोआटी, मुट्ठी, मैरा, बाकोरे में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक, तथा 33केवी जगती-नगरोटा टैप लाइन के अंतर्गत नगरोटा, सैनिक स्कूल, नदौरे, नरियाना, कट्टल बट्टल में सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

इसके अतिरिक्त 10 अक्टूबर को ही 66केवी नानन टैप लाइन के तहत बरनोटी, राजबाग, नानन, बुढ़ी, छन्नी, पहाड़पुर, मढ़ीन, चंदवां, हरियाचक तथा टीके पेपर मिल, सुपीरियर पालीमर और करगिल स्टील जैसी औद्योगिक इकाइयों में सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।