विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू वालों ध्यान दें, 28 अक्टूबर तक अलग-अलग इलाकों में बिजली कटौती, जानें कब और कहां रहेगा असर

Published: Mon, 26 Oct 2026 11:45 AM (IST)

जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड ने 28 अक्टूबर तक विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कटौती की घोषणा की है। यह कटौती ...और पढ़ें

जम्मू में 28 अक्टूबर तक कई इलाकों में फिर गुल रहेगी बत्ती। (फाइल फोटो)

जम्मू में 28 अक्टूबर तक कई इलाकों में फिर गुल रहेगी बत्ती। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 26-28 अक्टूबर तक जम्मू में बिजली कटौती।

  2. मरम्मत और रखरखाव के कारण आपूर्ति प्रभावित।

  3. महानपुर, बसोहली, कीरियां जैसे क्षेत्र प्रभावित।

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड ने विभिन्न क्षेत्रों में मरम्मत, रखरखाव और तारों को बदलने के आवश्यक कार्यों के चलते आज से 28 अक्टूबर के दौरान बिजली कटौती की घोषणा की है। इस बीच शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को बिजली कटौती ने लोगों को बेहाल किया। डोगरा हाल, रिहाड़ी, रेशम घर, बस स्टैंड, ज्यूल, हरी मार्केट, रघुनाथ बाजार, कलीठ मोहल्ला, कनक मंडी, मांडा, न्यू प्लाट, सरवाल, करण नगर के कुछ हिस्सों और नजदीकी इलाकों में सुबह सात बजे से बंद हुई बिजली दोपहर एक बजे के करीब बहाल हुई।

विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 28 अक्टूबर को 33 केवी महानपुर से धार महानपुर लाइन पर कंडक्टर स्ट्रिंगिंग कार्य के चलते सुबह सात से दोपहर एक बजे तक धार, महानपुर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी।

महानपुर-बसोहली लाइन पर काम से 12 बजे तक बिजली बंद

वहीं, 27 अक्टूबर को 33 केवी महानपुर-बसोहली लाइन पर खंभे लगाने और कंडक्टर बदलने के कार्य के कारण सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक बसोहली, मार्था, नगरोटा, समन जंद्रोता, भूंड, माश्का, संशर बनी, भंडार, दुग्गन, चलोग, ढग्गर और आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे।

इसी दिन 33 केवी बजालता-बीपीसीएल टैप लाइन पर रिकंडक्टरिंग के चलते सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक बजालता क्षेत्र में तथा 66 केवी सरना-कठुआ लाइन पर पुराने कंडक्टर बदलने के कारण सुबह नौ से शाम चार बजे तक कीरियां गंडयाल, कीरियां इंडस्ट्री और आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी।

कीरियां गांडयाल में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती

28 अक्टूबर को भी 66 केवी कीरियां टैप लाइन पर काम के मद्देनजर सुबह नौ से शाम चार बजे तक कीरियां गांडयाल और संबंधित औद्योगिक क्षेत्रों में आपूर्ति बंद रखी जाएगी।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह शटडाउन मौसम के अनुकूल रहने और सुरक्षा मानकों के पालन पर निर्भर करेगा।