जम्मू वालों के लिए जरूरी खबर, फिर बिजली कटौती का शेड्यूल जारी, रिहाड़ी समेत इन इलाकों में 5 घंटे बंद रहेगी सप्लाई
जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड ने जम्मू और आसपास के क्षेत्रों में बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है। यह ...और पढ़ें

जम्मू में बिजली कटौती का नया शेड्यूल जारी। (फाइल फोटो)
HighLights
जम्मू में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी विभिन्न क्षेत्रों में।
रखरखाव और बुनियादी ढांचे के विकास कार्य होंगे।
26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक अलग-अलग समय पर कटौती।
जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू वालों के लिए जरूरी खबर है। जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड ने जम्मू और आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि यह कटौती जरूरी रखरखाव और बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों के मद्देनजर की जाएगी।
विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 सितंबर को बड़ी-ब्राह्मणा इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में मौजूदा ट्रांसफार्मर व सीटी/पीटी यूनिट बदलने के कार्य के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी।
रिहाड़ी में दो दिन बिजली आपूर्ति रहेगी प्रभावित
इसके अलावा एलटी एबी केबलिंग कार्यों के चलते मांडा रिसीविंग स्टेशन के एमडी-03 और एमडी-04 फीडरों के तहत रिहाड़ी और आसपास के इलाकों में 30 सितंबर तथा 4 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
न्यू प्लाट में 2-4 अक्टूबर को पांच घंटे बिजली बंद
साथ ही जानीपुर स्टेशन के जेएन-15 फीडर के अंतर्गत न्यू प्लाट और आसपास के इलाकों में 2 अक्टूबर और 4 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक कटौती रहेगी।
विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह शटडाउन मौसम के अनुकूल रहने और सुरक्षा प्रक्रियाओं के पालन पर निर्भर करेगा।
