विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू में 29-30 अगस्त को कई इलाकों में बत्ती रहेगी गुल, बिजली कटौती का शेड्यूल जारी, समय रहते निपटा लें जरूरी काम

Published: Sat, 29 Aug 2026 07:00 AM (IST)

जम्मू पावर डिस्ट्रिब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड (JPDCL) ने 29 और 30 अगस्त को जम्मू संभाग के विभिन्न इलाकों में बिजली कटौती ...और पढ़ें

जम्मू में कई इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली। (फाइल-फोटो)

जम्मू में कई इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली (फाइल-फोटो)

HighLights

  1. JPDCL ने 29 और 30 अगस्त को बिजली कटौती की घोषणा की।

  2. रख-रखाव और नए उपकरणों की स्थापना के कारण होगी कटौती।

  3. जम्मू, किश्तवाड़, ऊधमपुर सहित कई क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

जागरण संवाददाता, जम्मू : जम्मू पावर डिस्ट्रिब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड ने सूचित किया है कि रख-रखाव, नए उपकरणों की स्थापना और लाइनों के स्थानांतरण के चलते आने वाले दिनों में जम्मू संभाग के विभिन्न इलाकों में बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी।

शेड्यूल के मुताबिक, 29 अगस्त को सुबह 6.30 से 11.30 बजे तक 11केवी फीडर महादेव, रियासी और बिड्डा के अंतर्गत आने वाले लोअर सीला, आईआरपी चौक, सुला अंजी, डाइट, कंभल डंगा, नवाबबाद, आघर बलियान, बक्काल, सारंगधार, फंधार, सेर सुंदवान और बला सुजांधार समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी।

इसके अलावा इसी दिन सुबह 9.00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक 11केवी फीडर-एसआर-5 से जुड़े डेंटल कालेज, सेओड़ा और उससे सटे इलाकों में भी बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी। 29 अगस्त को ही बिश्नाह ग्रिड स्टेशन की 33केवी यार पर सुबह 6.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक काम किया जाएगा, जिसके चलते बिश्नाह, नंदपुर, सलैहड़, सुहागपुर, सेओड़ा, रामगढ़, अरनिया और आसपास के क्षेत्रों में बिजली कटौती रहेगी।

किश्तवाड़ में दो दिन बिजली संकट

उधर, ऊधमपुर-किश्तवाड़ लाइन पर 29 और 30 अगस्त को अलग-अलग समय पर शटडाउन रहेगा। 29 अगस्त को सुबह 8.00 बजे से 10.00 बजे तक और दोपहर 4.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक पूरा किश्तवाड़ जिला प्रभावित रहेगा। इसी दिन सुबह 8.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक पाडर, छातरू, सरथल पूछाल, नागसेनी और किश्तवाड़ शहर को छोड़कर आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

इसके अलावा 30 अगस्त को सुबह 9.00 बजे से दोपहर 4.00 बजे तक भी किश्तवाड़ जिले के इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

29 अगस्त को ही सुबह 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक 33केवी चेनानी लाइन के अंतर्गत आने वाले चेनानी, कुद, सुद्धमहादेव, धुना, संगोटे और आसपास के क्षेत्रों में बिजली कटौती तय की गई है।

कई इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी आपूर्ति

शटडाउन के अगले चरण में 30 अगस्त 2026 को सुबह 7.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक 220/132/33केवी ग्रिड स्टेशन बर्न के 33केवी स्विचयार्ड में जरूरी रखरखाव और मरम्मत कार्यों के कारण घरोटा, भलवाल, जगती, रूपनगर, पुरखू और आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे। इसी दिन सुबह 6.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक 33केवी ऊधमपुर-1 लाइन पर काम होने के कारण देविका और उससे जुड़े क्षेत्रों की बिजली बंद रहेगी।

इसके साथ ही 30 अगस्त को सुबह 9.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक 33केवी बट्टल ढेम्मा लाइन और 11केवी मजालता फीडर के तहत थियाल खून परदाई बर्यालता, नक्की, सुंदला मजालता और आसपास के क्षेत्रों में आपूर्ति नहीं होगी।

पाथी से ठाठरी तक कई इलाकों में बंद रहेगी सप्लाई

वहीं, 30 अगस्त को ही सुबह 6.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक 33 केवी आर्मी लाइन से जुड़े पाथी, डेयरी फार्म और आसपास के क्षेत्रों में तथा सुबह 9.00 बजे से दोपहर 4.00 बजे तक 33केवी खैल्लानी-थैट्री लाइन के अंतर्गत प्रेमनगर, ठाठरी, धारा, चंगा, गंडोह, चंगा भट्यास, किलहोत्रन और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी।

जेपीडीसीएल प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस निर्धारित शटडाउन के अनुसार अपने जरूरी कार्यों को समय पर पूरा कर लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। यह शटडाउन मौसम की स्थिति और सुरक्षा मानदंडों के अनुपालन पर निर्भर करेगा।