विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फोन-लैपटॉप कर लें चार्ज! जम्मू में 19-20 सितंबर को बिजली कटौती, विभाग ने जारी किया शटडाउन शेड्यूल

Published: Fri, 18 Sep 2026 11:43 AM (IST)

जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड ने 19 और 20 सितंबर को जम्मू संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कटौती की ...और पढ़ें

जम्मू में 19 और 20 सितंबर को बिजली कटौती का शेड्यूल जारी। (फाइल फोटो)

जम्मू में 19 और 20 सितंबर को बिजली कटौती का शेड्यूल जारी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जम्मू में 19 और 20 सितंबर को बिजली कटौती होगी।

  2. मरम्मत और रखरखाव कार्यों के कारण आपूर्ति बाधित रहेगी।

  3. बजालता, सिद्धड़ा, बारी ब्राह्मणा सहित कई क्षेत्र प्रभावित।

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड ने सूचित किया है कि मरम्मत एवं रखरखाव कार्यों के चलते 19 और 20 सितंबर को जम्मू संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

विभाग के मुताबिक, 19 सितंबर को 11 केवी रिकंडक्टरिंग कार्य के कारण सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक 33 केवी बजालता-बीपीसीएल टैप लाइन बंद रहेगी, जिससे बजालता और उसके आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी।

7 से 11 बजे तक बिजली कटौती

इसी दिन 132/33 केवी ग्रिड स्टेशन मीरां साहिब से निकलने वाली 33 केवी सलेहड़ लाइन के पैनल चार्जिंग कार्य के चलते सुबह 7 बजे से 11 बजे तक सलेहड़, खौड़, रठाना, जिंदर मेलू, मक्खनपुर, कूल कालियां और नजदीकी इलाकों में बिजली प्रभावित रहेगी।

20 सितंबर को 5 से 9 बजे तक बिजली कटौती

20 सितंबर को जीएसएस ग्लाडनी में कंट्रोल केबल्स बदलने के कार्य हेतु 400 एमवीए ट्रांसफार्मर और 132 केवी सिद्धड़ा-1 एवं 2 ट्रांसमिशन लाइन सुबह 5 बजे से 9 बजे तक बंद रहेगी।

इस दौरान सिद्धड़ा, जानीपुर, झज्जर कोटली और आसपास के क्षेत्रों में 100 मेगावाट भार कटौती होगी। वहीं इसी दिन डीसी बोर्ड बदलने के लिए ग्रिड स्टेशन बीबी-1 तथा 132 केवी मीरां साहिब बीबी-1 सर्किट सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे। 

ससे जक्ख, विजयपुर, सरोड़, नर्मदा इंडस्ट्री, बाड़ी ब्राह्मणा शहर, औद्योगिक क्षेत्र और उससे सटे इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह शटडाउन अनुकूल मौसम और सभी सुरक्षा मानकों के पालन पर निर्भर करेगा।