विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू वालों के लिए जरूरी खबर, 3 और 4 अक्टूबर को जानीपुर समेत कई इलाकों में बिजली रहेगी बंद; देखें पूरी लिस्ट

Published: Fri, 02 Oct 2026 03:03 PM (IST)

जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड ने 3 और 4 अक्टूबर को जम्मू के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कटौती की घोषणा ...और पढ़ें

जम्मू में कई इलाकों में 3-4 अक्टूबर को बिजली कटौती। (फाइल फोटो)

जम्मू में कई इलाकों में 3-4 अक्टूबर को बिजली कटौती। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जम्मू में 3 और 4 अक्टूबर को बिजली कटौती की घोषणा।

  2. जरूरी मरम्मत और रखरखाव कार्यों के कारण आपूर्ति बाधित।

  3. कई प्रमुख क्षेत्रों में सुबह से दोपहर तक शटडाउन रहेगा।

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड ने सूचित किया है कि जरूरी मरम्मत, खंभे लगाने, तारों को बदलने, टहनियों की छंटाई और प्रिवेंटिव मेंटेनेंस कार्यों के चलते 3 और 4 अक्टूबर को विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कटौती की जाएगी।

शेड्यूल के तहत 3 अक्टूबर को 33केवी महानपुर-बसोहली लाइन के अंतर्गत आने वाले बसोहली, मर्था, नगरोटा, सामान जंद्रोता, भूंद, मशका, संशर बनी, भंडार, दुग्गन, चलोग, ढग्गर और आसपास के इलाकों में सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

इसी दिन 33/11केवी रिसीविंग स्टेशन देविक के तहत आदर्श कालोनी, डब्बार, शिव नगर, अस्पताल, हाउसिंग कालोनी, जेनरेशन कालोनी, शीतला मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

4 अक्टूबर को कहां-कहां बंद रहेगी बत्ती 

4 अक्टूबर को भी कई मुख्य क्षेत्रों में शटडाउन रहेगा। इसके तहत ग्रिड स्टेशन चांडक से निकलने वाली 33केवी हवेली टैप लाइन के कारण डीसी आफिस, खोड़ीनार, पुरानी पुंछ, एमईएस, पुंछ शहर और आसपास के इलाकों में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी। रिसीविंग स्टेशन डोडा के अंतर्गत डोडा टाउन और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक कटौती रहेगी।

इसी क्रम में 4 अक्टूबर को रिसीविंग स्टेशन बनतालाब से जुड़े सीआरपीएफ, रेडियो स्टेशन, बनतालाब मार्केट, आयुर्वेदिक अस्पताल, राजिंद्र नगर, आदर्श नगर, स्वर्ण विहार और आसपास के इलाकों में सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति ठप रहेगी। नगरोटा, आईआईटी, आईआईएम और ठंडा पानी टैप लाइन्स के तहत आईआईटी, आईआईएम, सैनिक स्कूल, नगरोटा, कट्टल बट्टाल, ठंडा पानी, बम्याल, शिब्बा और आसपास के क्षेत्रों में भी सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली गुल रहेगी।

पक्का डंगा-पुरानी मंडी में भी 6 घंटे बिजली कटौती

इसके अलावा 4 अक्टूबर को 220/132/33 केवी ग्रिड स्टेशन ग्लाडनी में मरम्मत कार्य के चलते सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक सिद्धड़ा, जानीपुर, झज्जर कोटली के साथ-साथ गांधी नगर, नानक नगर, त्रिकुटा नगर, रेजीडेंसी रोड, धौंथली बाजार, कर्ण नगर, कच्ची छावनी, छन्नी हिम्मत, ट्रांसपोर्ट नगर, सैनिक कालोनी और बठिंडी क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

33केवी जी-4 लाइन के तहत पक्का डंगा, परेड, पुरानी मंडी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा 33/11केवी रिसीविंग स्टेशन जानीपुर-2 (नया) के तहत डेली एक्सेलसियर, जानीपुर कालोनी, एसडीएम आफिस, हैदरपोरा मेन स्टाप रोड, लक्कड़ मंडी और आसपास के इलाकों में सुबह 7 बजे से सुबह 11 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है।