विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Poonch Terrorist Attack: आतंकी हमले के पांचवें दिन सेना प्रमुख का अधिकारियों संग मंथन, चप्पा-चप्पा छान रहे जवान

Published: Mon, 25 Dec 2023 06:30 AM (IST)Updated: Mon, 25 Dec 2023 03:34 PM (IST)

हाल के दिनों में 13 सेक्टर राष्ट्रीय राइफल्स क्षेत्र में लगभग दो से तीन बड़े हमले हुए हैं। इस सप्ताह ...और पढ़ें

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे सोमवार को पहुंचे जम्मू (file photo)
सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे सोमवार को पहुंचे जम्मू (file photo)

HighLights

  1. पुंछ-राजौरी सेक्टर में स्थिति की समीक्षा करेंगे
  2. आतंकवाद विरोधी ग्रिड को मजबूत करने पर होगी चर्चा

पीटीआई, जम्मू। Army Chief General Manoj Pandey Visited Poonch & Rajouri: सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे सोमवार को जम्मू पहुंचे और यहां से वे सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए राजौरी-पुंछ सेक्टर के लिए रवाना हुए।

उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन, वरिष्ठ नागरिक प्रशासन व पुलिस अधिकारी आतंकवाद विरोधी अभियान और कानून एवं व्यवस्था पर निगरानी के लिए राजौरी और पुंछ जिलों में डेरा डाले हुए हैं। घटनास्थल के पास सुरनकोट और राजौरी जिले के थानामंडी के जंगल में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

आतंकवादियों घात लगाकर किया था हमला

बता दें कि गुरुवार को पुंछ के सुरनकोट इलाके में ढेरा की गली और बुफलियाज के बीच धत्यार मोड़ पर आतंकवादियों ने सेना के वाहनों पर घात लगाकर आतंकियों ने हमला किया था और इस हमले में चार जवानों बलिदानी हो गए थे।

इनकी मौत के पीछे आतंकवादियों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। इस हमले के बाद कथित तौर पर सेना ने पूछताछ के लिए कई लोगों को उठाया था, जिसमें 27 से 42 वर्ष की आयु के तीन नागरिकों की हिरासत में 22 दिसंबर को मौत हो गई थी। इनकी मौत के कुछ ही घंटों के बाद शनिवार तड़के इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं।

तीनों नागरिकों के परिजनों को मिलेगी नौकरी व मुआवजा

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शनिवार को मारे गए तीनों नागरिकों के परिवारों को मुआवजा और नौकरी देने की घोषणा थी। सेना ने तीनों नागरिकों की मौत की गहन आंतरिक जांच के आदेश दिए और कहा है कि जांच में पूर्ण समर्थन और सहयोग दिया जाएगा।

इसकी सूचना 23 दिसंबर को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भारतीय सेना के अतिरिक्त जन सूचना महानिदेशालय (एडीजीपीआई) ने दी थी।

राष्ट्रीय राइफल्स क्षेत्र में बड़े हमले हुए

हाल के दिनों में 13 सेक्टर राष्ट्रीय राइफल्स क्षेत्र में लगभग दो से तीन बड़े हमले हुए हैं। इस सप्ताह उच्च स्तरीय रक्षा मंत्रालय के पदाधिकारियों का दौरा भी होने की उम्मीद है जहां उन्हें जमीनी स्थिति और इस क्षेत्र में पाकिस्तानी आतंकवादियों की हालिया वृद्धि को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

भारतीय सेना नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी अपनी तैयारियों को और मजबूत कर रही है, जहां से ये आतंकवादी भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः ताइवान में एक लाख प्रवासी भारतीय कामगारों को लाने की योजना नहीं, श्रम मंत्री बोलीं- MoU पर नहीं हुए हस्ताक्षर