Move to Jagran APP

Jammu Kashmir DDC Election: जम्मू-कश्मीर में डीडीसी चुनाव के दूसरे चरण में 48.62 प्रतिशत मतदान हुआ

जिला कुपवाड़ा में मतदान प्रतिशत 16% बांडीपोरा में 39.89% बारामूला में 14.45% गांदरबल में 15.65% श्रीनगर में 18.66% बडगाम में 25.29% पुलवामा में 6.08% दर्ज किए गए। इसके अलावा आतंकवाद ग्रस्त जिला शोपियां में 3.95% कुलगाम 14.37% और अनंतनाग 15.56% में चार घंटों में मतदान हो चुका था।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Tue, 01 Dec 2020 09:02 AM (IST)Updated: Tue, 01 Dec 2020 07:15 PM (IST)
Jammu Kashmir DDC Election: जम्मू-कश्मीर में डीडीसी चुनाव के दूसरे चरण में 48.62 प्रतिशत मतदान हुआ
सूरज की रोशनी पड़ते ही मतदान केंद्रों में लोगों की संख्या बढ़ेगी।

जम्मू, जेएनएन: केंद्रशासित प्रेदश जम्मू-कश्मीर में पहली बार हो रहे जिला विकास परिषद के चुनावों के दूसरा चरण में कुल मिलाकर 48.62 प्रतिशत मतदान हुआ है जो पहले चरण के मुकाबले मात्र तीन प्रतिशत ही कम है। पहले चरण में प्रदेश में 43 सीटों के लिए कुल 51.76 प्रतिशत मतदान हुआ था। हालांकि सुबह मतदान शुरू होते ही काफी तादाद में मतदाता मतदान केंद्रों में पहुंचना शुरू हो गए थे। जम्मू संभाग व कश्मीर संभाग में मतदान के लिए बनाए गए 2142 मतदान केंद्रों में सुबह से ही लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका था। आज दूसरे चरण में 43 सीटों पर हुए चुनाव में 321 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें 196 कश्मीर जबकि 125 जम्मू संभाग से हैं। कोरोना महामारी को देखते हुए मतदान केंद्रों में इसकी रोकथाम के लिए जरूरी दिशा-निर्देशों का भी पालन किया गया है। कश्मीर संभाग में सबसे अधिक मतदान बांडीपोरा में हुआ। वहां पर 69.66 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि सबसे कम मतदान पुलवामा में मात्र 8.67 प्रतिशत दर्ज किया गया।अगर जम्मू संभाग की बात करें तो पुंछ में रिकार्ड तोड़ 75.07 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि कुठआ में सबसे कम 60.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

loksabha election banner

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पुलवामा के 103 पोलिंग स्टेशन में 4341 मतदाताआें ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बारामूला के 214 पोलिंग स्टेशन में 27192, श्रीनगर के 75 पोलिंग स्टेशन में 6146, कुलगाम के 191 पोलिंग स्टेशन में 10256, शौपियां के 104 पोलिंग स्टेशन में 3649, अनंतनाग के 206 पोलिंग स्टेशन में 7342, बांडीपोरा के 41 पोलिंग स्टेशन में 13211, गांदरबल के 171 पोलिंग स्टेशन में 15790, कुपवाड़ा के 76 पोलिंग स्टेशन में 28606 और बड़गाम के 124 पोलिंग स्टेशन में 19457 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल मिलाकर कश्मीर संभाग के 1305 पोलिंग स्टेशन में 738723 पुरुष और 62117 महिला मतदाताओं सहित कुल 19457 मतदाताओं ने वोट डाले हैं।

अगर बात जम्मू संभाग की करें तो किश्तवाड़ के 60 पोलिंग स्टेशन में 15181 मतदाताओं ने वोट डाले हैं। ऊधमपुर के 135 पोलिंग स्टेशन में 34596, जम्मू के 101 पोलिंग स्टेशन में 31688, कइुआ के 111 पोलिंग स्टेशन में 31254, रामबन के 80 पोलिंग स्टेशन में 18711, डोडा के 98 पोलिंग स्टेशन में 22695, सांबा के 51 पोलिंग स्टेशन में 17246, पुंछ के 77 पोलिंग स्टेशन में 31264, राजौरी के 65 पोलिंग स्टेशन में 19497 और रियासी के 59 पोलिंग स्टेशन में 19279 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जम्मू संभाग में कुल मिलाकर 837 पोलिंग स्टेशन में 127919 पुरुष और 113492 महिला मतदाताओं सहित कुल 241411 मतदाताओं ने वोट डाले हैं।

 किस जिले में कितना प्रतिशत मतदान हुआ

  • जिला              मतदान प्रतिशत
  • पुलवामा           8.67
  • बारामूला          28.95
  • श्रीनगर           33.78
  • कुलगाम          29.90
  • शौपियां          17.28
  • अनंतनाग       16.09
  • बांडीपोरा        69.66
  • गांदरबल       49.14
  • कुपवाड़ा        58.69
  • बड़गाम        43.51
  • किश्तवाड़     61.64
  • ऊधमपुर      62.51
  • जम्मू          69.97
  • कठुआ        60.10
  • रामबन        66.23
  • डोडा        64.80
  • सांबा        66.38
  • पुंछ          75.07
  • राजौरी      60.21
  • रियासी     69.27

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.