पुलिस कर्मियों ने वाहनों, सड़कों को किया सैनिटाइज
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जम्मू पुलिस ने शहर की सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों को सैनिटाइज किया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Mar 2020 05:56 AM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2020 06:21 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जम्मू : कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जम्मू पुलिस ने शहर की सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों को सैनिटाइज किया। पुलिस कर्मियों ने सड़कों के अलावा जवानों के बैरिकेड को भी सैनिटाइज किया। शहर के बिक्रम चौक पर पुलिस ने वाहनों की आवाजाही को पूर्ण रूप से रोका हुआ है। पुलिस कर्मियों ने इस दौरान बिक्रम चौक से सतवारी चौक तक सड़कों को सैनिटाइज किया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आने वाले दिनों शहर के विभिन्न हिस्सों में सैनिटाइजेशन का काम किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें