Move to Jagran APP

गोल मार्केट में मेहंदी लगा रही लड़की को पुलिस ने पीटा, हंगामा

जम्मू शहर के गोल मार्केट इलाके में शनिवार रात को भारी हंगामा हो गया। यहा पर रात को महिलाएं करवाचौथ के लिए मेहंदी लगवानी आई थीं। इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने मेहंदी लगा रही लड़की को डंडा मार दिया जिससे उसका कंधा खिसक गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 08:13 AM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 08:13 AM (IST)
गोल मार्केट में मेहंदी लगा रही लड़की को पुलिस ने पीटा, हंगामा
गोल मार्केट में मेहंदी लगा रही लड़की को पुलिस ने पीटा, हंगामा

जागरण संवाददाता, जम्मू : शहर के गोल मार्केट इलाके में शनिवार रात को भारी हंगामा हो गया। यहा पर रात को महिलाएं करवाचौथ के लिए मेहंदी लगवानी आई थीं। इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने मेहंदी लगा रही लड़की को डंडा मार दिया, जिससे उसका कंधा खिसक गया। इस घटना के बाद लोगों ने हंगामा कर दिया, जिससे स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई।

loksabha election banner

दरअसल यहा पर रात को दस बजे के बाद भी महिलाएं मेहंदी लगवा रही थीं। रात को दस बजे के बाद प्रशासन ने शहर में कोरोना कफ्य‌रू्र घोषित कर रखा है। वहीं, मौके पर मौजूद महिलाओं का आरोप था कि शराब के नशे में पुलिस का एएसआइ वहा पर पहुंचा और उसने मेहंदी लगा रही लड़कियों के साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। इतना ही नहीं एएसआइ ने मेहंदी लगा रही लड़कियों पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए और एक बच्ची को इतनी जोर से डंडा लगा कि उसका कंधा ही खिसक गया। जिस बच्ची का कंधा खिसका, वह छात्रा बताई जा रही है जो अपने जेब खर्च के लिए मेहंदी लगा रही थी। इस घटना के बाद लोगों का वहा जमावड़ा लग गया। लोगों की भीड़ को बढ़ता देख एएसआइ मौके से खिसक गया। स्थिति बिगड़ती देख जब पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने उन्हें घेर लिया। लोगों का कहना था कि एक तरफ सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के दावे करती है, जबकि दूसरी तरफ हमारी बेटियों के साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है। पुलिस ने लडकी को अस्पताल ले जाने के लिए गाड़ी में बिठाया तो लोगों ने उस गाड़ी को भी घेर लिया। उनका कहना था कि एएसआइ को मौके पर बुलाया जाए और उसे तुरंत निलंबित कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। काफी देर तक गोल मार्केट में यह हंगामा चलता रहा। बाद में किसी तरह से पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शात किया और बच्ची को पुलिस उपचार के लिए अस्पताल ले गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.