बसंतर के किनारे जुआ खेलती महिला समेत चार गिरफ्तार
पुलिस ने जुआ खेलते महिला सहित चार को किया गिरफ्तार
By JagranEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 06:50 AM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 06:50 AM (IST)
सांबा: जिला पुलिस ने छापा मारकर जुआ खेलती महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सूचना के आधार पर सांबा पुलिस ने मनानू गांव में बसंतर नदी के किनारे छापा मारा। पुलिस ने वहां पर चार लोगों को रंगे हाथ पकड़ा, जो जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके पर ताश के पत्ते व 19,700 रुपये नकद बरामद किया है। आरोपितों की पहचान मंगाराम निवासी बलोड़, विजय कुमार निवासी मंदेरा, काका निवासी पलथाए, पम्मी देवी पत्नी विजय कुमार निवासी मंदेरा सांबा के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें