विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mann Ki Baat: लद्दाख में खेलों, पर्यटन को बढ़ावा देगा पहला सिंथेटिक ट्रफ फुटबाल स्टेडियम - पीएम मोदी

By Vikas AbrolEdited By:
Published: Sun, 30 Jan 2022 02:23 PM (IST)

लद्दाख के लेह में इस हजार फीट की उंचाई पर बने इस ओपन फुटबाल स्टेडयिम का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ...और पढ़ें

लद्दाख के इस आधुनिक स्टेडियम मेें आठ लेन वाला एक सिंथेटिक ट्रफ भी है।
लद्दाख के इस आधुनिक स्टेडियम मेें आठ लेन वाला एक सिंथेटिक ट्रफ भी है।

जम्मू, राज्य ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि लद्दाख में बना पहला सिंथेटिक ट्रफ फुटबॉल स्टेडियम क्षेत्र में खेलों के साथ पर्यटन को बढ़ावा देगा। क्षेत्रों के युवाओं को इससे बहुत फायदा मिलेगा।

लद्दाख के लेह में इस हजार फीट की उंचाई पर बने इस ओपन फुटबाल स्टेडयिम का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में किया। उन्होंने बताया कि लद्दाख के इस आधुनिक स्टेडियम मेें आठ लेन वाला एक सिंथेटिक ट्रफ भी है।

इस फुटबॉल मैदान का जिक्र करते हुए बताया कि इससे देश व लद्दाख के युवाओं को बहुत लाभ होने वाला है। उन्होंने बताया कि लद्दाख में बने इस फुटबाल स्टेडियम को विश्व में फुटबाल को प्रोत्साहित कर रहे सबसे बड़े संगठन फीफा ने भी मान्यता दे दी है। उन्होंने बताया कि इस फुटबाल स्टेडियम में 1000 बिस्तरोे की क्षमता वाला एक हॉस्टल भी तैयार किया जाएगा। ऐसे में यह स्टेडियम देश के युवाओं के लिए बेहतर अवसर भी लेकर आएगा। वह दिन दूर नहीं है जब लद्दाख में बना यह फुटबाल क्षेत्र में विकास व प्रगति के नए द्वार खोलेगा। इस फुटबाल मैदान में देश-विदेश के खिलाड़ियों व लोगों को आना भी तय है। ऐसे में इससे क्षेत्र में पर्यटन को भी फायदा होगा।

लेह के स्पितुक इलाके में बने इस आउटडोर स्टेडियम का निर्माण खेलो इंडिया अभियान के तहत 10.68 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है। यह स्टेडियम 130 कनाल भूमि पर बनाया गया है। लद्दाख के इस पहले स्टेडियम में खेलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने की मुहिम जारी है। इसके बनने से लद्दाख के खिलाड़ियों में खासा जोश है। पहले खिलाड़ियों को सुविधाएं न होने के कारण खेल प्रतियोगिताओं, एथलेटिक आदि के लिए तैयारी करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता था।