विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर: आतंकी बुरहान वानी को PDP नेता ने बताया 'शहीद', BJP का पलटवार- सैनिकों का अपमान, माफी मांगें

Published: Fri, 09 Oct 2026 01:38 PM (IST)

PDP नेता अब्दुल कबीर खान के खिलाफ आतंकी बुरहान वानी को 'शहीद' बताने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पूछताछ ...और पढ़ें

बुरहान वानी को 'शहीद' बताने पर PDP नेता से पूछताछ। (फाइल फोटो)

बुरहान वानी को 'शहीद' बताने पर PDP नेता से पूछताछ। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पीडीपी नेता अब्दुल कबीर खान ने बुरहान वानी को बलिदानी बताया।

  2. पुलिस ने मामला दर्ज कर अब्दुल कबीर खान को पूछताछ के लिए बुलाया।

  3. भाजपा और नेकां ने बयान पर कड़ी आपत्ति जताई, कार्रवाई की मांग की।

राज्य ब्यूरो, जम्मू। आतंकी बुरहान वानी को 'शहीद' बताने वाले पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता अब्दुल कबीर खान के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर शुक्रवार को उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया। उल्लेखनीय है कि कबीर खान जोकि जिला किश्तवाड़ से संबधित हैं, ने गत गुरूवार को पार्टी के एक कार्यक्रम में हिजब आतंकी बुरहान वानी को 'शहीद' बताया था और कथित तौर पर दावा किया था कि भाजपा नेता उसके घर गए थे।

अब्दुल कबीर के इस बयान पर भाजपा नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई और उस पर आतंकियों का महिमामंडन करने, लाेगों केा भड़काने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह भाजपा को बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगा रहे हैं।

भाजपा नेता युद्धवीर सेठी ने पीडीपी नेताओं से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वाले सैनिकों के परिवारों से माफी मांगने की बात कही। प्रदेश भाजपा प्रमुख सत शर्मा ने भी पीडीपी नेता के बयान को भड़काउ बताते हुए उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

अब्दुल कबीर ने अपने बयान का बचाव किया

बयान पर विवाद बढ़ने के बाद अब्दुल कबीर ने अपने बयान का बचाव किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक देश में किसी व्यक्ति को बलिदानी कहना या न कहना उनकी निजी राय और स्वतंत्रता का विषय है।

पीडीपी नेता के बयान पर बरसे नेकां नेता

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता बशीर अहमद ने भी अब्दुल कबीर के बयान पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि यह पीडीपी का दोहरा चरित्र है। उन्होंने कहा कि पीडीपी नेता को पता होना चाहिए कि 'शहीद' कौन होता है, उसकी परिभाषा क्या है? यह सिर्फ अपनी सियासत के लिए कोई भी बयान दे सकते हैं।

अलबत्ता, दोपहर को इस खबर के लिखे जाने तक पीडीपी नेता से पूछताछ जारी थी।

कब मारा गया था बुरहान वानी?

बुरहान वानी हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर था। वह आठ जुलाई 2016 को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। उसकी मौत के बाद कश्मीर घाटी में व्यापक विरोध-प्रदर्शन और हिंसा हुई थी।