निकाय-पंचायत चुनाव से पहले PDP ने कसी कमर, आरएसपुरा-जम्मू दक्षिण में नई जोन इकाई, अशोक कुमार को कमान
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने आरएसपुरा-जम्मू दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कोटली शाह दोला गांव में अपनी नई जोन इकाई का ...और पढ़ें

पीडीपी ने आरएसपुरा में बनाई नई जोन इकाई।
HighLights
पीडीपी ने आरएसपुरा-जम्मू दक्षिण में नई जोन इकाई बनाई।
अशोक कुमार को सर्वसम्मति से जोन अध्यक्ष चुना गया।
आगामी निकाय-पंचायत चुनावों के लिए संगठन मजबूत होगा।
जागरण संवाददाता, आरएसपुरा। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) ने आगामी निकाय एवं पंचायती चुनावों की तैयारी तेज कर दी है। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में सोमवार को गांव कोटली शाह दोला में आरएसपुरा-जम्मू दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की जोन इकाई का गठन किया। पार्टी की ओर से सर्वसम्मति से अशोक कुमार को जोन अध्यक्ष चुना गया।
पीडीपी के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा प्रभारी नरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं रिटर्निंग अधिकारी सतपाल चाढक, चुनाव पर्यवेक्षक सुखविंदर सिंह, वरिष्ठ नेता वरिंदर सिंह सोनू, विक्की कुमार डोगरा सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नई कार्यकारिणी में रवि भगत और सुदेश कुमार को उपप्रधान, साहिल कुमार को सचिव, चरण सिंह को संगठन सचिव, सनी सोढ़ी को प्रचार सचिव तथा अंकित शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की भी घोषणा की गई।
जनता के मुद्दों पर रहेगा फोकस
नवनियुक्त अध्यक्ष और उनकी टीम का पार्टी नेताओं ने हार पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर सतपाल चाढक ने कहा कि पीडीपी की ओर से जोन स्तर पर नई इकाइयों का गठन किया जा रहा है। नई कमेटी लोगों की समस्याओं को सुनने और उन्हें सरकार के समक्ष उठाने के साथ आगामी निकाय एवं पंचायती चुनावों को लेकर भी सक्रिय रूप से काम करेगी।
अशोक कुमार को मिली जोन की कमान
वहीं, नरेंद्र शर्मा ने कहा कि अशोक कुमार लंबे समय से पार्टी के साथ जुड़े हैं और उनके कार्य को देखते हुए उन्हें जिम्मेदारी दी गई है। अशोक कुमार ने पार्टी हाईकमान का आभार जताते हुए कहा कि वह पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।
