पीडीपी, भाजपा ने जम्मू को नजरअंदाज किया
राज्य ब्यूरो, जम्मू : पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन हर्षदेव ¨सह ने कहा कि कश्मीर केंद्रित और राष्
राज्य ब्यूरो, जम्मू : पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन हर्षदेव ¨सह ने कहा कि कश्मीर केंद्रित और राष्ट्रीय पार्टियों ने जम्मू को नजरअंदाज किया है। अब निकाय चुनाव में इन पार्टियों को सबक सिखाएं और जम्मू के हितों की आवाज बुलंद करने वाली पार्टियों का ही समर्थन करें।
पार्टी के उम्मीदवारों की तरफ से नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद हर्षदेव ने कहा कि पूर्व पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार में भाजपा ने जम्मू के डोगरों के सम्मान की परवाह नहीं की। जब भाजपा सत्ता में थी तो उस समय महाराजा हरि ¨सह के जन्म दिवस पर अवकाश करवाने के लिए कुछ नहीं किया। अब सरकार चली गई है तो राजनीति करने के लिए अवकाश की याद आई है। जम्मू के लोग अब और अधिक गुमराह होने वाले नहीं हैं। यह वही भाजपा है, जो कठुआ मामले की सीबीआइ जांच नहीं करवा पाई। जम्मू के डोगरों को डोगरा प्रमाणपत्र देने में सरकार नाकाम रही है। रोजगार उपलब्ध करवाने में जम्मू से भेदभाव किया गया। उन्होंने पूर्व पीडीपी-भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पीडीपी ने अपनी मनमर्जी करते हुए 11 हजार से अधिक पत्थरबाजों को रिहा करवा दिया। कश्मीर में एकतरफा संघर्ष विराम किया गया। अब समय आ गया है कि लोग निकाय चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएं। पार्टी की महासचिव मंजू ¨सह ने कहा कि डोगरों का सम्मान बहाल करने के लिए पैंथर्स पार्टी संघर्ष जारी रखे हुए है।