Move to Jagran APP

Jammu: अब एटीएम कार्ड से नगर निगम को पेमेंट संभव, मेयर ने किया पीओएस मशीन का उद्घाटन

वहीं अवनी लवासा ने कहा कि निगम के दफ्तर में आने से परहेज करते हुए पीओएस से अपनी फीस जमा करवाएं। कोरोना महमारी के दौर में इस मशीन की बहुत महत्ता है। लोग समय की नजाकत को भी समझों। पीओएस मशीनों से निगम कर्मचारियों को अपनी फीस जमा करवाएं।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 05:39 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 05:39 PM (IST)
Jammu: अब एटीएम कार्ड से नगर निगम को पेमेंट संभव, मेयर ने किया पीओएस मशीन का उद्घाटन
मेयर चंद्र मोहन गुप्ता और निगम आयुक्त अवनी लवासा पीओएस का उद्घाटन करते हुए।

जम्मू, जागरण संवाददाता : नगर निगम में किसी भी तरह की पेमेंट जमा करवाने के लिए अब दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। निगम ने पीओएस मशीन से फीस व राजस्व जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभिन्न वार्डों में इन मशीनों के जरिए निगम के राजस्व को जमा किया जा सकेगा।

loksabha election banner

सोमवार को मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने निगम आयुक्त अवनी लवासा के साथ टाउन हाल में प्वाइंट ऑफ सेल टर्मिनल (पीओएस) मशीनों का उद्घाटन किया। जन्म व मरण प्रमाण पत्र की फीस के अलावा राजस्व जुटाने की प्रक्रिया में इस मशीन के आने से काफी सुविधा होगी। लोग अपने एटीएम कार्ड से फीस जमा करवा पाएंगे। मौके पर ही मशीन से रसीद भी उन्हें मिल जाएगी। इससे निगम की प्रक्रिया में भी पारदर्शित आएगी। पैसा उसी समय निगम के एकाउंट में जमा हो जाएगा।

मेयर ने कहा कि डिजिटल तरीके से राजस्व जमा करने के लिए ऐसी 50 मशीनें लगाई जा रही हैं। इससे निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों को भी फीस जमा करने की प्रक्रिया से काफी राहत मिलेगी। मेयर ने कहा कि निगम ने जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र की होम डिलीवरी शुरू कर दी है। पीओएस के शुरू होने से निगम में जुटने वाली भीड़ कम होगी। ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने के लिए निगम ने यह प्रक्रिया शुरू की है। देश में कुछ यूटी में भी यह प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने लोगों से भी इन मशीनों के माध्यम से निगम की पेमेंट करने की अपील की।

वहीं अवनी लवासा ने कहा कि निगम के दफ्तर में आने से परहेज करते हुए पीओएस से अपनी फीस जमा करवाएं। कोरोना महमारी के दौर में इस मशीन की बहुत महत्ता है। लोग समय की नजाकत को भी समझों। पीओएस मशीनों से निगम कर्मचारियों को अपनी फीस जमा करवाएं। फीस मिलते ही निगम प्रमाण पत्र जारी कर देगा। लोग इन सभी सुविधाओं का लाभ उठाते हुए शहर को साफ-सुथरा बनाने में सहयोग करें। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.