Move to Jagran APP

Jammu Crime : फंदे से लटका मिला शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

पठानकोेट का रहने वाला राजेन्द्र शर्मा पुत्र कुंदन शर्मा सोलर लाइट फिटिंग का काम करता था। शुक्रवार को वह अपने घर पठानकोट जाने के लिए तैयार हुआ था। लेकिन कुछ ही देर बाद उसका शव कमरे की खिड़की से लटकता पाया गया।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Published: Fri, 09 Jul 2021 05:53 PM (IST)Updated: Fri, 09 Jul 2021 05:53 PM (IST)
Jammu Crime : फंदे से लटका मिला शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
बिश्नाह विधानसभा क्षेत्र के गांव रतनाल में शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला।

बिश्नाह, संवाद सहयोगी : बिश्नाह विधानसभा क्षेत्र के गांव रतनाल में शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। मृतक मूल रूप से पठानकोट का रहने वाला था। वह यहीं पर काम कर आजीविका चलाता था। इस मामले में उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है। शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस उसके परिवार वालों से भी बातचीत कर रही है।

prime article banner

जानकारी के अनुसार पठानकोेट का रहने वाला राजेन्द्र शर्मा पुत्र कुंदन शर्मा सोलर लाइट फिटिंग का काम करता था। शुक्रवार को वह अपने घर पठानकोट जाने के लिए तैयार हुआ था। लेकिन कुछ ही देर बाद उसका शव कमरे की खिड़की से लटकता पाया गया। हैरानी की बात यह है कि घर जाने के लिए नहा-धोकर तैयार हुआ व्यक्ति आखिर समय में खुदकशी कैसे कर सकता है। इसी वजह से हत्या की आशंका जताई जा रही है।

हम बता दें कि राजेन्द्र शर्मा काफी समय से बिश्नाह के गांव रतनाल कालोनी में रहता था। शुक्रवार को उसके पड़ोसियों ने राजेंद्र को कमरे की खिड़की से फंदे में लटका देखा तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बिश्नाह अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम करवा कर शव परिवार वालों के हवाले कर दिया गया है। यह रहस्यमय मौत चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में कुछ स्पष्ट हो सकता है।यह भी पता किया जा रहा है कि उसका किसी से कोई विवाद तो नहीं था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.