दर्द पर हुए राष्ट्रीय सम्मेलन में लिया भाग
जम्मू : गांधीनगर अस्पताल में दर्द विशेषज्ञ डॉ. रोहित लाहौरी ने इंडियन सोसायटी ऑफ पेन क्लीशि
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 10:00 AM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 10:00 AM (IST)
जम्मू : गांधीनगर अस्पताल में दर्द विशेषज्ञ डॉ. रोहित लाहौरी ने इंडियन सोसायटी ऑफ पेन क्लीशियन द्वारा आयोजित चौथे राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने जोड़ों के दर्द और रेडियो फ्रीक्वेंसी की भूमिका पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि जोड़ों के दर्द असहनीय होते हैं। परंतु कई बार मरीज भी सही समय पर और सही डॉक्टर के पास नहीं पहुंच पाते। उन्होंने कहा कि इस दर्द का इलाज पूरी तरह से संभव है। उन्होंने इसी विषय पर आयोजित पैनल डिस्कशन में भी भाग लिया। वह जम्मू कश्मीर से इकलौते डाक्टर थे जिन्हें इस सम्मेलन में फैकल्टी सदस्य के रूप में बुलाया गया था। हाल ही में डॉ. लाहौरी ने जम्मू में दर्द पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें