Move to Jagran APP

जम्मू कश्मीर में 15 फरवरी से होंगे पंचायत चुनाव

राजभवन में करीब आधे घंटे की बातचीत में मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को बताया कि सरकार ने पंचायत चुनाव करवाने की तैयारी कर ली है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Tue, 26 Dec 2017 11:09 AM (IST)Updated: Tue, 26 Dec 2017 11:09 AM (IST)
जम्मू कश्मीर में 15 फरवरी से होंगे पंचायत चुनाव
जम्मू कश्मीर में 15 फरवरी से होंगे पंचायत चुनाव

जम्मू , [राज्य ब्यूरो]। आखिरकार जम्मू कश्मीर में पंचायत चुनाव करवाने का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को राज्यपाल एनएन वोहरा से मुलाकात कर बताया कि सरकार राज्य विधानमंडल का बजट सत्र समाप्त होने के तत्काल बाद 15 फरवरी 2018 से पंचायत चुनाव करवाने जा रही है। राजभवन में करीब आधे घंटे की बातचीत में मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को बताया कि सरकार ने पंचायत चुनाव करवाने की तैयारी कर ली है।

loksabha election banner

दो जनवरी से शुरू हो रहा बजट सत्र दस फरवरी को समाप्त हो रहा है। उसके बाद पंचायत चुनाव करवाए जाएंगे। इसके साथ ही पंचायत चुनाव को लेकर काफी समय से जारी असंमजस की स्थिति दूर हो गई है। पंचायत चुनाव समय पर करवाने के लिए राज्यपाल ने कई बार सरकार से कहा था। जनवरी में एक तरफ बजट सत्र है और दूसरी तरफ कश्मीर में कड़ाके की ठंड। बर्फबारी से मौसम अनुकूल न होने के कारण पंचायत चुनाव पहले ही फरवरी या मार्च में होना तय माना जा रहा था।

इसके अलावा बैठक में महबूबा ने हाल ही में मंत्रिमंडल की तरफ से लिए गए फैसलों की जानकारी भी राज्यपाल को दी। उन्होंने राज्य के हालात, विकास प्रोजेक्टों और बजट सत्र के बारे में विस्तार से राज्यपाल को बताया। राज्यपाल ने जोर देकर कहा कि पूरे प्रशासन को पारदर्शी तरीके से काम करना चाहिए। लोगों के प्रति प्रशासन जवाबदेह होना चाहिए। लोगों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। जन कल्याण की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए।

2016 को समाप्त हुआ था कार्यकाल :

जम्मू कश्मीर में पंचायत चुनाव 2011 में हुए थे और पांच वर्ष का कार्यकाल 2016 को समाप्त हो गया था। उसके बाद से कश्मीर में खराब हालात के कारण चुनाव टलते रहे। सरकार ने पंचायतों का परिसीमन कर लिया है।

पंच चुने जाएंगे, सरपंच होंगे नामित :

इस बार पंचायत चुनाव अप्रत्यक्ष तरीके से हो रहे हैं, जिसमें सिर्फ पंचों को ही चुना जाना है और सरपंचों को नामित किया जाना है, जिसका विपक्ष विरोध कर रहा है।

 यह भी पढें: सीजफायर उल्लंघन पर, भारतीय सेना ने loc पार कर तीन पाक सैनिकों को मार गिराया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.