पाकिस्तान ने जिला पुंछ में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
गोलीबारी का यह सिलसिला दोपहर बाद शुरू हुआ। पहले तो पाकिस्तानी सैनिकों ने चौकियों को निशाना बनाया जबकि उसके बाद रिहायशी इलाकों पर गोलीबारी की तथा मोर्टार दागे।
By Rahul SharmaEdited By: Published: Wed, 23 Jan 2019 06:17 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jan 2019 06:17 PM (IST)
जम्मू, जेएनएन। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के जिला पुंछ के मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बनी चौकियों व रिहायशी इलाकों पर गोलियां एवं मोर्टार बरसाकर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। सीमापर से हो रही गोलीबारी में फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। सेना के एक अधिकारी ने कहा, पाकिस्तानी सैनिक सोनागली, कृष्णा घाटी और मनकोट सेक्टर में 120 मिमी और 82 मिमी की मोर्टारों, स्वचालित एवं छोटे हथियारों के जरिए बिना किसी उकसावे के गोलीबारी कर रहे हैं। भारतीय सैनिक इस गोलीबारी का उचित एवं करारे ढंग से जवाब दे रहे हैं।
गोलीबारी का यह सिलसिला दोपहर बाद शुरू हुआ। पहले तो पाकिस्तानी सैनिकों ने चौकियों को निशाना बनाया जबकि उसके बाद रिहायशी इलाकों पर गोलीबारी की तथा मोर्टार दागे। भारतीय सेना भी पाक गोलीबारी का मुहतोड़ जवाब दे रहे हैं। इस गोलीबारी में किसी प्रकार के नुकसान की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। समाचार लिखे जाने तक रूक-रूक कर गोलीबारी जारी थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें