विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू में PIA लिखा गुब्बारा और सांबा में 'जासूस कबूतर' मिला, पैर में कोड वाला छल्ला भी था; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Published: Sat, 24 Oct 2026 11:29 AM (IST)

जम्मू के घो मन्हासा में एक निजी बैंक्विट हॉल के पास PIA लिखा पाकिस्तानी गुब्बारा मिला। इसके साथ ही, सांबा ...और पढ़ें

घो मन्हासा में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, पुलिस ने किया जब्त।

घो मन्हासा में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, पुलिस ने किया जब्त। 

HighLights

  1. घो मन्हासा में 'पीआईए' लिखा पाकिस्तानी गुब्बारा मिला।

  2. सांबा में पाकिस्तानी मुद्रा के साथ संदिग्ध कबूतर बरामद।

  3. पुलिस और खुफिया एजेंसियां दोनों मामलों की जांच में जुटीं।

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू संभाग में संदिग्ध गुब्बारा और कबूतर मिलने की दो घटनाओं से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। दोमाना के घो मन्हासा इलाके में एक निजी बैंक्वेट हाल के पास पीआइए लिखा जहाजनुमा गुब्बारा मिला, जबकि सांबा के सीमावर्ती गांव मावा में काली माता मंदिर के पास पैर में कोड नंबर वाला छल्ला पहने एक कबूतर मिला।

दोमाना पुलिस थाना क्षेत्र के घो मन्हासा इलाके में एक निजी बेंक्विट हाल के पास एक पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने की सूचना सामने आई है। स्थानीय निवासी ने गुब्बारा देखने के बाद इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

घो मन्हासा में मिला PIA लिखा गुब्बारा

पुलिस के अनुसार महावीर बस्ती, घौ मनहासन निवासी एक व्यक्ति ने सूचना दी कि बेंक्विट हाल के पास जहाजनुमा गुब्बारा मिला है, जिस पर पीआइए लिखा हुआ है। यह इलाका पुलिस चौकी सांदवा के अधिकार क्षेत्र में आता है। गुब्बारे को पाकिस्तानी बताया जा रहा है।

हालांकि, इसके संबंध में अन्य विवरण सामने आना बाकी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी, ताकि गुब्बारे पर लिखे संदेश या अन्य निशानों के आधार पर उसके स्रोत का पता लगाया जा सके। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि गुब्बारा कहां से आया और क्या उस पर कोई संदेश या संदिग्ध सामग्री लिखी हुई है।

 image-fotor-20261024111750

सांबा के सीमावर्ती गांव मावा में संदिग्ध कबूतर मिला

सांबा के सीमावर्ती गांव मावा में काली माता मंदिर के पास से एक संदिग्ध कबूतर मिला है। कबूतर के पैर में एक प्लास्टिक का छल्ला भी बंधा हुआ था, जिस पर कोड नंबर 03341214150 लिखा था। स्थानीय लोगों ने जैसे ही इस कबूतर को देखा तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अपने कब्ज़े में लेकर आगे की जाँच शुरू कर दी है।

वहीं पुलिस की जांच के दौरान, कबूतर के साथ पाकिस्तानी मुद्रा और उर्दू में लिखा एक नोट भी मिला है जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने इसकी जानकारी खुफिया एजेंसियों को भी दे दी है।

पैर पर पाकिस्तानी मुद्रा और उर्दू में नोट लिखे मिले जाने के बाद ख़ुफ़िया एजेंसियां सतर्क हो गई है। वहीं रक्षा सूत्रों की माने तो कहीं यह पाकिस्तान की नई चाल हो सकती है।