Ceasefire Violation in Tangdhar: पाकिस्तान ने किया टंगधार सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय जवान दे रहे हैं मुंहतोड़ जवाब
आज यानि सोमवार को पाकिस्तान ने ने कुपवाड़ा जिला के तंगधार सेक्टर एलओसी के करीब गोलाबारी करना शुरू कर दी। सतर्क भारतीय जवान भी पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं। दोनों ओर से अभी भी रुक-रुककर गोलाबारी जारी है। अन्य विवरण प्रतीक्षारत हैं।
जम्मू, जेएनएन। पाकिस्तान हर बार मुंह की खाने के बाद भी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। कश्मीर घाटी में आतंकवादियों की घटती संख्या से परेशान पाकिस्तान भारतीय सीमा में आतंकवादियों की घुसपैठ करवाने की फिराक में है। यही वजह है कि आए दिन पाकिस्तान भारतीय सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गोलाबारी करता रहता है। आज यानि सोमवार को पाकिस्तान ने कुपवाड़ा जिला के टंगधार सेक्टर एलओसी के करीब गोलाबारी करना शुरू कर दी। सतर्क भारतीय जवान भी पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं। दोनों ओर से अभी भी रुक-रुककर गोलाबारी जारी है। अन्य विवरण प्रतीक्षारत हैं।
वर्ष 2020 में पाकिस्तान ने 5100 बार सीमा संघर्ष विराम का उल्लंघन किया
गौरतलब है कि गत वर्ष 2020 में पाकिस्तान ने 5100 बार सीमा संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। जो पिछले 18 वर्षों में सबसे अधिक है। गत वर्ष हर रोज पाकिस्तान करीब-करीब 14 बार सीमा संघर्ष विराम का उल्लंघन करता था। पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से भारतीय क्षेत्रों में वर्ष 2020 में की गई गाेलाबारी से 36 नागरिकों जिनमें 24 सुरक्षाबल भी शामिल थे, की जानें चली गई जबकि 130 से अधिक घायल हुए थे।
पाकिस्तानी सैनिकों ने वर्ष 2019 में 3289 बार सीमा संघर्ष विराम का उल्लंघन किया
इससे पहले वर्ष 2019 में पाकिस्तानी सैनिकों ने 3289 बार सीमा संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। पाकिस्तानी सैनिकों ने अगस्त 2019 जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म होने के उपरांत 1565 बार सीमा संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म होने के उपरांत से ही हर रोज सीमा पार से भारतीय क्षेत्रों में सीमा संघर्ष विराम का उल्लंघन लगातार जारी है।