Move to Jagran APP

पाकिस्तान ने नौशहरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर फिर दागे गोले, एक नागरिक घायल Jammu News

एक मोर्टार घर पर आकर गिरा और उसकी चपेट में आने से स्थानीय नागरिक राम स्वरूप गंभीर रूप से घायल हो गया।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Mon, 08 Jul 2019 11:18 AM (IST)Updated: Mon, 08 Jul 2019 11:18 AM (IST)
पाकिस्तान ने नौशहरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर फिर दागे गोले, एक नागरिक घायल Jammu News
पाकिस्तान ने नौशहरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर फिर दागे गोले, एक नागरिक घायल Jammu News

राजौरी, जेएनएन। पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जिला राजौरी के नौशहरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा से सटे कलसियां गांव पर गोले दागे। सोमवार सुबह अचानक की गई इस गोलाबारी में एक नागरिक घायल हो गया है। वहीं भारतीय जवानों ने भी इस गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। सैन्य सूत्रों के अनुसार इस गोलाबारी में पाकिस्तानी चौकियों को नुकसान भी पहुंचा है। फिलहाल दोनों ओर से गोलाबारी बंद है।

loksabha election banner

सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह तड़के पाकिस्तान ने नौशहरा सेकटर में अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। पाक सैनिकों ने शुरूआत में हल्के हथियारों का इस्तेमाल करते हुए भारतीय चौकियों को निशाना बनाया परंतु बाद में उन्होंने नियंत्रण रेखा से सटे कलसियां गांव में मोर्टार दागना शुरू कर दिए। गांव में अचानक गोलाबारी शुरू होने पर लोगों में अफरातफरी का माहौल व्याप्त हो गया। लोग अपने घरों में दुबककर बैठ गए। इस बीच एक मोर्टार घर पर आकर गिरा और उसकी चपेट में आने से स्थानीय नागरिक राम स्वरूप गंभीर रूप से घायल हो गया। गांववासियों की मदद से घायल को नौशहरा अस्पताल भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

वहीं भारतीय जवानों ने भी इस गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने भी पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की। सैन्य सूत्रों का कहना है कि जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी चौकियों को क्षति पहुंची है। फिलहाल कई घंटों से दोनों ओर से गोलाबारी बंद है। पाकिस्तानी सेना ने इसी सेक्टर में शुक्रवार रात को भी बिना किसी उकसावे के गोलाबारी की थी जिसमें दो भारतीय जवान घायल हो गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.