Move to Jagran APP

LOC Ceasefire Violation: उड़ी-पलांवाला के बाद पाकिस्तान अब सुंदरबनी एलओसी पर दाग रहा गोले, हमारे जवान भी दे रहे मुंहतोड़ जवाब

LOC ceasefire जम्मू और कश्मीर के बारामूला में एलओसी पर पाकिस्तान की भारी गोलाबारी सेना का भी करारा जवाब

By Preeti jhaEdited By: Published: Mon, 04 May 2020 08:31 AM (IST)Updated: Mon, 04 May 2020 05:37 PM (IST)
LOC Ceasefire Violation: उड़ी-पलांवाला के बाद पाकिस्तान अब सुंदरबनी एलओसी पर दाग रहा गोले, हमारे जवान भी दे रहे मुंहतोड़ जवाब
LOC Ceasefire Violation: उड़ी-पलांवाला के बाद पाकिस्तान अब सुंदरबनी एलओसी पर दाग रहा गोले, हमारे जवान भी दे रहे मुंहतोड़ जवाब

जम्मू,जागरण संवाददाता। भारतीय जवानों से बार-बार मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तानी सैनिक बाज नहीं आ रहे हैं। आज ताे पाक सैनिकों ने हद ही कर दी है। कश्मीर संभाग के उड़ी सेक्टर से शुरू किया गया सीजफायर उल्लंघन का सिलसिला शाम तक जम्मू संभाग तक पहुंचा गया। उड़ी-पलांवाला के बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने शाम को पहले तो जिला राजौरी के नौशहरा में गोलाबारी की, उसके बाद उसने सुंदरबनी नियंत्रण रेखा से सटे रिहायशी इलाकों में भी मोर्टार दागे। हालांकि इस गोलाबारी में किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। परंतु भारतीय जवान इस गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। वहीं सीमा से सटे रिहायशी इलाकों में भी अलर्ट जारी करते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर जाने को कह दिया गया है।

loksabha election banner

सबसे पहले पाकिस्तानी सैनिकों ने आज सुबह सबसे पहले जिला बारामुला में उड़ी नियंत्रण रेखा से सटे रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए मोर्टार दागे। भारतीय जवानों ने भी तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। गोलाबारी का यह सिलसिला करीब आधे घंटे तक चला। जब भारतीय जवानों ने भारी गोलाबारी शुरू की तो पाकिस्तान ने गोलाबारी बंद कर दी। उसके बाद करीब साढ़े नौ बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने अखनूर के पलांवाला सेक्टर से सटे बट्टल व केरी में भारतीय चौकियों व रिहायशी इलाकों में गोलाबारी शुरू की। यहां भी भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। हमारे जवानों की त्वरित कार्रवाई व कड़ा जवाब देख पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलाबारी बंद कर दी।

शाम 4 बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर मोर्टार दागना शुरू कर दिए। इस बार निशाना जिला राजौरी के नौशहरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा से सटे रिहायशी इलाकों को बनाया गया। यहां भी पाक सैनिकों को भारतीय जवानों से मुंह की खाना पड़ी। उसके आधे घंटे बाद शाम करीब साढ़े चार बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने सुंदरबनी सेक्टर में भी सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी शुरू की दी। यहां पहले हल्के हथियारों का इस्तेमाल किया गया परंतु जब भारतीय जवानों ने जवाब देना शुरू किया तो पाकिस्तानी सैनिकों ने यहां भी मोर्टार दागना शुरू कर दिया। सैन्य सूत्रों के अनुसार अभी तक कहीं से भी जानी नुकसान की सूचना नहीं है। जिला प्रशासन ने नियंत्रण रेखा से सटे रिहायशी इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों से सुरक्षित स्थानों में पनाह लेने की हिदायत दी गई है।

सुंदरबनी व नौशहरा सेक्टर में अभी भी रूक-रूक कर गोलीबारी हो रही है। भारतीय जवान हर गोलीबारी का जवाब दे रहे हैं। अभी तक जिला प्रशासन ने यहां गोलाबारी के कारण लोगों को हुए नुकसान की सूचना जारी नहीं की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.