Move to Jagran APP

पाक तक दिखेगा रिमोट से चलने वाला जम्मू विवि का 132 फीट ऊंचा तिरंगा

उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने में अग्रणी जम्मू विश्वविद्यालय अब देशभक्ति का संदेश भी देगा। विवि कैंपस में लगाया गया 132 फीट ऊंचा तिरंगा अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से भी दिखेगा।

By Preeti jhaEdited By: Published: Wed, 15 Aug 2018 12:42 PM (IST)Updated: Wed, 15 Aug 2018 03:24 PM (IST)
पाक तक दिखेगा रिमोट से चलने वाला जम्मू विवि का 132 फीट ऊंचा तिरंगा
पाक तक दिखेगा रिमोट से चलने वाला जम्मू विवि का 132 फीट ऊंचा तिरंगा

जम्मू, राज्य ब्यूरो। उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने में अग्रणी जम्मू विश्वविद्यालय अब देशभक्ति का संदेश भी देगा। विवि कैंपस में लगाया गया 132 फीट ऊंचा तिरंगा अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से भी दिखेगा। देश के 72वें स्वतंत्रता दिवस पर बुधवार को विवि में सुबह तिरंगा फहराया गाया।

loksabha election banner

इसे स्थापित कर दिया गया है। इस पर 16.5 लाख रुपये खर्च आया है। रिमोट से चलने वाले इस झंडे को कोलकाता से बनवाया गया है। झंडा स्थापित होने के बाद वीसी प्रो. मनोज धर ने पूजा-अर्चना की। वीसी स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराएंगे। यह स्थायी तौर पर स्थापित कर दिया गया है। 132 फीट ऊंचा झंडा स्थापित करने से जम्मू विश्वविद्यालय की जम्मू कश्मीर में अलग पहचान भी बन गई है। झंडे को स्थापित करने के लिए क्रेन मंगवाई गई। जम्मू से अंतरराष्ट्रीय सीमा करीब 36 किलोमीटर दूर है।

कहने का मतलब यह है कि बुलंद हुआ यह झंडा पाकिस्तान से भी दिखाई देगा। जम्मू विश्वविद्यालय में वर्कर्स विभाग के एक्सईएन सुरेश शर्मा ने कहा कि झंडे को बनवाने के लिए ई-टेंडर किए गए थे। यह कोलकाता में बना है। यह जम्मू कश्मीर में सबसे ऊंचा झंडा है। वीसी ने कहा कि जम्मू विश्वविद्यालय के लिए यह गौरव की बात है। इससे विद्यार्थियों में देशभक्ति के जज्बे में इजाफा होगा। जम्मू विवि में झंडा स्थापित होने के बाद विद्यार्थी देखने के लिए पहुंच गए और कई ने सेल्फी भी ली। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.