अरनिया सेक्टर में पाक रेंजर्स ने गोलीबारी
जागरण संवाददाता, जम्मू : अरनिया सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजरों ने रविवार रात को भारतीय पोस्ट
By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Feb 2019 02:33 AM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 02:33 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जम्मू : अरनिया सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजरों ने रविवार रात को भारतीय पोस्ट बुल्ले चक और आसपास के इलाकों पर गोलीबारी की। फिलहाल भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई नहीं की गई। पाकिस्तान आतंकियों की घुसपैठ कराने के मकसद से इस तरह गोलबारी करता है। बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे क्षेत्रों में चौकसी व गश्त बढ़ा दी है। रात सवा नौ बजे सेलाम पोस्ट से पाकिस्तानी रेंजरों ने अचानक मध्यम हथियारों से गोलियां बरसाना आरंभ कर दीं। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने संयम बरता। जवाबी कार्रवाई नहीं की। अभी तक किसी तरह के नुकसान की जानकारी नही। दे रात तक पाकिस्तानी रेंजर रुक रुक कर गोलियां चलाते रहे। रात को हुई गोलीबारी से सीमांत क्षेत्रों में दहशत का माहौल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें