राहुल भट्ट की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कश्मीरी हिंदुओं पर हुए लाठीचार्ज की जांच के आदेश
कश्मीरी हिंदुओं ने कश्मीर में कई जगहों पर प्रदर्शन किए। उनका आरोप था कि प्रशासन उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाने में पूरी तरह से विफल रहा है। बडगाम के शेखपोरा में प्रदर्शन कर रहे कश्मीरी हिंदुओं पर आंसुगैस के गोले और लाठीचार्ज किया गया था।
जम्मू, राज्य ब्यूरो : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को कश्मीरी हिंदू कर्मचारियों पर लाठीचार्ज के मामले की जांच के आदेश दिए हैं। कश्मीरी हिंदू राहुल भट्ट की हत्या के विरोध में प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। आंसू गैस के गोले दागे गए थे। कश्मीरी हिंदुओं ने कश्मीर में कई जगहों पर प्रदर्शन किए। उनका आरोप था कि प्रशासन उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाने में पूरी तरह से विफल रहा है। बडगाम के शेखपोरा में प्रदर्शन कर रहे कश्मीरी हिंदुओं पर आंसुगैस के गोले और लाठीचार्ज किया गया था।
सरकार ने भट्ट की हत्या की जांच के लिए पहले से ही जांच के लिए विशेष जांच टीम के गठन की घोषणा की है। उपराज्यपाल ने कहा कि इस मामले में थाना प्रभारी को अटैच किया गया है। उन्होंने कहा कि विशेष जांच टीम कश्मीरी हिंदुओं पर लाठीचार्ज का इस्तेमाल करने की भी जांच करेगी। कश्मीरी हिंदुओं की नियुक्ति भी एक सप्ताह के भीतर सुरक्षित जगहों पर की जाएगी। उनकी अन्य समस्याओं का भी समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। उपराज्यपाल ने कहा कि हम उनके दर्द और परेशानियों को समझते हैं। वे जहां भी रहते हैं, प्रशासन उन सभी को सुरक्षा मुहैया करवाएगा।
उपराज्यपाल ने कहा कि उनके यह भी निर्देश दिए हैं कि बल का इस्तेमाल करने की कोई भी जरूरत नहीं है। राहुल भट्ट जिसे आतंकियों ले तहसील कार्यालय में जाकर गोली मारी, उसकी नियुक्ति साल 2010-11 में विशेष रोजगार पैकेज केतहत हुई थी। उन्होंने कश्मीरी हिंदू कर्मचारियों से कुछ समय के लिए धैर्य बनाकर रखने को कहा। उनकी सभी समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कश्मीर के माहौल को खराब करने की साजिश रच रहे हैं। लेकिन प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है।
उन्होंने कहा कि वह सभी राजीनिज्ञाों, राजनीतिक दलों और आम नागरिकों से यह अनुरोध करना चाहते हैं कि यह समय सभी को एकजुट होकर रहने का है ताकि शांति बरकरार रखी जा सके। उन्होंने कहा कि जोग कश्मीर के माहौल को खराब करना चाहते हैं,ख् उनके मंसूबे कभी भी पूरे नहीं होंगे। राहुल भट्ट की हत्या में शामिल दो विदेशी आतंकियों को मार गिराया गया है। पुलिस अन्य की भी तलाश में जुटी हुई है। प्रशासन सभी मुद्दों को लेकर संवेदनशील है और हर मुद्दे को हल कर रहा है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से हत्या करने वाले इन तत्वों का बायकाट करने को कहा।