Move to Jagran APP

जम्मू और श्रीनगर के तापमान में सिर्फ दो डिग्री सेल्सियस का अंतर, द्रास का न्यूनतम तापमान -32 डिग्री पहुंचा

जम्मू में गत सात दिनों से बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान नहीं बढ़ने से कंपकंपाती ठंड से जनजीवन पर बुरा असर पड़ रहा है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Fri, 27 Dec 2019 01:31 PM (IST)Updated: Fri, 27 Dec 2019 01:31 PM (IST)
जम्मू और श्रीनगर के तापमान में सिर्फ दो डिग्री सेल्सियस का अंतर, द्रास का न्यूनतम तापमान -32 डिग्री पहुंचा
जम्मू और श्रीनगर के तापमान में सिर्फ दो डिग्री सेल्सियस का अंतर, द्रास का न्यूनतम तापमान -32 डिग्री पहुंचा

जम्मू, जागरण संवाददाता। जम्मू कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जम्मू का तापमान श्रीनगर के तापमान के करीब पहुंच गया है। जम्मू में अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है, जबकि श्रीनगर में दिन का तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जम्मू और श्रीनगर में दिन के तापमान में सिर्फ दो डिग्री सेल्सियस का अंतर है। लद्दाख के कारगिल जिले का द्रास क्षेत्र सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान माइनस 32 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान माइनस 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

loksabha election banner

जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में शीत लहर बढ़ने से ठिठुरन काफी बढ़ गई है। जम्मू में गत सात दिनों से बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान नहीं बढ़ने से कंपकंपाती ठंड से जनजीवन पर बुरा असर पड़ रहा है। वादी में डल झील समेत कई जलस्नोतों में पानी बर्फ की चादर में बदलता जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 24 घंटों में तापमान और नीचे गिर सकता है, जिससे जम्मू कश्मीर में शीतलहर और बढ़ सकती है। आज शुक्रवार को भी जम्मू में बादल छाए हुए हैं। श्रीनगर में मौसम साफ रहेगा। वहीं, उत्तर भारत के कई इलाकों में कोहरा छाए रहने से जम्मू पहुंचने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अाज सुबह भी एकतरफा वाहनों के लिए खुला। केवल बड़े वाहनों को भेजा जा रहा है।

लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 18 डिग्री, पहलगाम में माइनस 12.7 और गुलमर्ग में माइनस 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि पहली जनवरी से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी और मैदानी इलाकों के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। जम्मू का अधिकतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 28 दिसंबर 1998 में जम्मू का न्यूनतम तापमान माइनस 0.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया था। जम्मू में ठंड से एक सप्ताह में दो लोगों की मौत हो चुकी है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 8.4 व न्यूनतम तापमान माइनस 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कटड़ा का तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा। भद्रवाह क्षेत्र में न्यूनतम तापमान माइनस 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.