Move to Jagran APP

Rajouri Mine Blast: बारूदी सुरंग की चपेट में आने से 2 जवान घायल, ऊधमपुर अस्पताल भर्ती

पुलिस ने बताया कि एसके मिंजुर रहमान की हालत गंभीर बनी हुई थी। उसे बेहतर इलाज के लिए हैलीकॉप्टर की मदद से तुरंत सैन्य अस्पताल ऊधमपुर पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Tue, 21 Jul 2020 11:34 AM (IST)Updated: Tue, 21 Jul 2020 06:22 PM (IST)
Rajouri Mine Blast: बारूदी सुरंग की चपेट में आने से 2 जवान घायल, ऊधमपुर अस्पताल भर्ती
Rajouri Mine Blast: बारूदी सुरंग की चपेट में आने से 2 जवान घायल, ऊधमपुर अस्पताल भर्ती

राजौरी, जेएनएन। जिला राजौरी के नौशहरा सेक्टर में बारूदी सुरंग की चपेट में आने 2 भारतीय जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना नौशहरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा से सटे कलाल इलाके में घटी। गंभीर रूप से घायल एक जवान को सैन्य अस्पताल ऊधमपुर भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह आठ बजे के करीब पेश आया। ये दोनों जवान जब गश्त लगा रहे थे तभी वे बारूदी सुरंग की चपेट में आ गया। विस्फोट की आवाज सुनकर उसके साथ जब घटनास्थल पर पहुंचे तो खून से लथपथ दोनों जवान जमीन पर गिरे हुए थे। घायल जवानों की पहचान इंजीनियरिंग रेजिमेंट का सिपाही एसके मिंजुर रहमान (55) और 24 एमएलआई के सिपाही उपाध्याय प्रसाद राजेंद्र के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि एसके मिंजुर रहमान की हालत गंभीर बनी हुई थी। उसे बेहतर इलाज के लिए हैलीकॉप्टर की मदद से तुरंत सैन्य अस्पताल ऊधमपुर पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं राजेंद्र का इलाज सैन्य अस्पताल राजौरी में चल रहा है, उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

आपको जानकारी हो कि इससे पहले जनवरी में भी इसी कलाल सेक्टर में बारूदी सुरंग की चपेट में आने से एक लेफ्टिनेंट समेत चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह हादसा भी गश्त के दौरान हुआ। लेफ्टिनेंट की अगुवाई में जब जवान सीमा की सुरक्षा का जायजा ले रहे थे, तभी एक जवान का पांव बारूदी सुरंग पर बड़ गया। विस्फोट में सैन्य अधिकारी समेत चार जवान घायल हो गए थे।

वर्ष 2020 के जनवरी में ही नौशहरा सेक्टर के इसी कलाल इलाके में आतंकवादियों ने घुसपैठ करते हुए भारतीय जवानों पर हमला बोल दिया जिसमें सेना के दो जवानों शहीद हो गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.