बाइक की टक्कर से व्यक्ति की मौत
बाइक की टक्कर से व्यक्ति की मौत
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Feb 2020 09:47 AM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2020 09:47 AM (IST)
संवाद सहयोगी, विजयपुर : बड़ी ब्राह्मणा में सिडको चौक हाईवे पर शुक्रवार को जम्मू से विजयपुर की तरफ जा रही बाइक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौत हो गयी। मृतक व्यक्ति की पहचान करपाल सिंह के रूप में हुई। वह दोलियां बड़ी ब्रह्माणा का रहने वाला था।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पता चला कि टक्कर मारने वाले बाइक सवार का नाम अंकुश है, जो बड़याल ब्राह्मणा आरएसपुरा का रहने वाला है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें