Move to Jagran APP

स्वतंत्रता दिवस पर राज्य पुलिस के 46 अधिकारियों व जवानों को पुलिस मेडल

स्वतंत्रता दिवस पर राज्य पुलिस के 46 अधिकारियों तथा कर्मचारियों को उनकी विशेष सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा।

By Preeti jhaEdited By: Published: Thu, 16 Aug 2018 10:48 AM (IST)Updated: Thu, 16 Aug 2018 10:48 AM (IST)
स्वतंत्रता दिवस पर राज्य पुलिस के 46 अधिकारियों व जवानों को पुलिस मेडल
स्वतंत्रता दिवस पर राज्य पुलिस के 46 अधिकारियों व जवानों को पुलिस मेडल

जम्मू, जागरण संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस पर राज्य पुलिस के 46 अधिकारियों तथा कर्मचारियों को उनकी विशेष सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से मंगलवार को पुलिस मेडल की घोषणा कर दी गई।

loksabha election banner

आदेश के तहत विशिष्ट सेवा के लिए डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस भवानी सिंह को प्रेजिडेंट पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा। उत्कृष्ट सेवा के लिए नौ पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।

इनमें डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस क्राइम ब्रांच भूषण कुमार गंजू, इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा, इंस्पेक्टर राजेश आनंद, हेड कांस्टेबल जगदेव सिंह, हेड कांस्टेबल अहमद फिरोज, हेड कांस्टेबल मोहम्मद यूसुफ खान, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार, सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल मोहम्मद ताज, कांस्टेबल अब्दुल हमीद बेग शामिल हैं।

इसी प्रकार बहादुरी के लिए पुलिस मेडल पाने वालों में सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस नेवी जैन, एडिशनल सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस नासिर अहमद, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस कुलजीत सिंह, इंस्पेक्टर संजीव सिंह सलाथिया, एडिशनल सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस आशीष कुमार मिश्र, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस हुसैन शाह, हेड कांस्टेबल अब्दुल रहमान, हेड कांस्टेबल मोहम्मद हुसैन वानी, एडिशनल सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस याकूब, कांस्टेबल रईस अहमद भट्ट, कांस्टेबल गौहर अहमद खान, कांस्टेबल इरशाद अहमद वानी, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस अजाज अहमद, सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल बिलाल अहमद परे, कांस्टेबल जावेद अहमद खान, इंस्पेक्टर आशिक हुसैन परे, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट आफ पुलिस सज्जाद अहमद खान, डिप्टी सुपरिंटेंडेंटऑफ पुलिस संदीप भट्ट, सब इंस्पेक्टर कुलदीप कौल, कांस्टेबल लख¨वद्र सिंह, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट आफ पुलिस मीर मुतर्जा हुसैन, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट आफ पुलिस राशीद अकबर, कांस्टेबल एजाज अहमद भट्ट, कांस्टेबल एजाज नाजिर, सुपरिंटेंडेंट आफ पुलिस हरमीत सिंह, सब इंस्पेक्टर जई-उर-रहमान, सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल अहमद खान, कांस्टेबल दाउद अहमद भट्ट, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर शहनवाज अहमद, हेड कांस्टेबल फारूख अहमद डार, कांस्टेबल निसार अहमद, असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस याकूब दाऊद अयूब, इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह, हेड कांस्टेबल निसार अहमद डार, हेड कांस्टेबल फारूक अहमद मंटू, सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल रियाज अहमद शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.