उमर ने पाकिस्तान सरकार से कहा, जैसे काे तैसे की नीति मुर्खतापूर्ण
उमर अब्दुल्ला ने टवीट कर लिखा कि जैसे को तैसे की नीति गलत है। अब 1-1 से यह बराबर हो गया है। अब दोनों देशों को यही खत्म कर आगे बढ़ना चाहिए।
जम्मू, राज्य ब्यूरो। नेशनल कांफ्रेंस के उपप्रधान और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में मेहमानों के साथ बदसलूकी करना गलत है। यह जैसे को तैसे जैसी मुर्खता भरी नीति है। उन्होंने कहा कि जब इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायुक्त और नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायुक्त के बाहर इफ्तार पार्टी में बदसलूकी हो तो यह मुर्खता भरी जैसे को तैसे की नीति है।
गौरतलब है कि शनिवार को इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायुक्त में आयोजित इफ्तार पार्टी में आए मेहमानों के साथ सुरक्षा के नाम पर पाकिस्तान के अधिकारियों ने बदसलुकी की। भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने सेरेना होटल में इफ्तार पार्टी आयोजित की थी। इसमें जाने वाले मेहमानों का कहना है कि होटल में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए थे। उमर अब्दुल्ला ने टवीट कर लिखा कि जैसे को तैसे की नीति गलत है। अब 1-1 से यह बराबर हो गया है। अब दोनों देशों को यही खत्म कर आगे बढ़ना चाहिए।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप